CM Nayab Singh Saini: सीएम सैनी ने किया कश्यप समाज को सम्मानित, महर्षि कश्यप के नाम पर सरकारी संस्थान की घोषणा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में महर्षि कश्यप के योगदान को सम्मानित करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक सरकारी संस्थान का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा कुरुक्षेत्र और कपाल मोचन में स्थापित कश्यप राजपूत धर्मशालाओं के विस्तार के लिए 21-21 लाख रुपये की सहायता देने की भी घोषणा की गई।
CM Nayab Singh Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में महर्षि कश्यप के योगदान को सम्मानित करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक सरकारी संस्थान का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा कुरुक्षेत्र और कपाल मोचन में स्थापित कश्यप राजपूत धर्मशालाओं के विस्तार के लिए 21-21 लाख रुपये की सहायता देने की भी घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री ने यह बातें कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में आयोजित राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह में कहीं, जहां वे ‘संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना’ के अंतर्गत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
पढ़े : Haryana College Admission: हरियाणा के कॉलेजों में दाखिले का शेड्यूल जारी, जानें पूरी समय-सारणी
कश्यप धर्मशाला की स्थापना और अन्य योजनाएं
मुख्यमंत्री ने लाडवा में एक चौक का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर रखने की बात कही और लाडवा, कुरुक्षेत्र या इंद्री में कश्यप राजपूत धर्मशाला की स्थापना के लिए प्लॉट की उपलब्धता की जांच कराकर कार्य आरंभ करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि समाज की अन्य मांगों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। फिजिबिलिटी जांच के बाद संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
महर्षि कश्यप: संस्कृति और ज्ञान के प्रतीक
मुख्यमंत्री सैनी ने महर्षि कश्यप को भारतीय संस्कृति का प्रकाश स्तंभ बताया और कहा कि उनके स्मृति ग्रंथ तथा ‘कश्यप संहिता’ जैसे ग्रंथ आज भी मानवता के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज का इतिहास रामायण काल से लेकर स्वतंत्रता संग्राम तक गौरवशाली रहा है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
ऑपरेशन सिन्दूर का उल्लेख और प्रधानमंत्री का संकल्प
मुख्यमंत्री ने हाल ही में हुए ऑपरेशन सिन्दूर का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आतंकी घटना के बाद आतंकवाद के ठिकानों को मिटाने का संकल्प लिया, जिसे भारतीय सेना ने पूरी ताकत से पूरा किया। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन भारत की सैन्य शक्ति और प्रधानमंत्री की निर्णायक नेतृत्व क्षमता का उदाहरण है।
भारत को विश्वगुरु बनाने में कश्यप समाज की भूमिका
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र, विश्वगुरु और सांस्कृतिक महाशक्ति बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने विश्वास जताया कि कश्यप समाज इस लक्ष्य को पूरा करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
संत-महापुरुष योजना और सामाजिक उत्थान
सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना’ का उद्देश्य समाज में महापुरुषों के विचारों का प्रसार करना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार गरीबों, पिछड़े वर्गों और किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।
पिछड़े वर्गों और किसानों के लिए कल्याणकारी घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को 27% आरक्षण दिया जा रहा है और क्रीमी लेयर की आय सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये वार्षिक कर दिया गया है। किसानों के लिए भी अनेक योजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहा है।
90 वादों में से 19 पूरे, शेष पर तेज़ी से कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्यप समाज के सहयोग से प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनी और घोषणापत्र में किए गए 90 में से 19 वादे पूरे किए जा चुके हैं, बाकी पर तेज़ गति से काम चल रहा है।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV