CM Nayab Singh Saini: अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव इंग्लैंड के सहयोग से, कानून व्यवस्था पर भी बोले सीएम सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार, 15 जून को एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन इंग्लैंड के सहयोग से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय योग मैराथन कार्यक्रम के सफल आयोजन के पश्चात मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
CM Nayab Singh Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार, 15 जून को एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन इंग्लैंड के सहयोग से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय योग मैराथन कार्यक्रम के सफल आयोजन के पश्चात मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
इंग्लैंड के सहयोग से मनेगा गीता महोत्सव
मुख्यमंत्री ने बताया कि हर वर्ष किसी न किसी देश के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार इंग्लैंड को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर होने वाले इस भव्य आयोजन में लाखों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। यह महोत्सव न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार का भी माध्यम बन चुका है।
पंजाब की राजनीति पर निशाना
राजनीतिक सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों से तंग आ चुके हैं। अब वे भारतीय जनता पार्टी की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों पार्टियों ने केवल गुलाबी सपने दिखाए, लेकिन आम जनता की समस्याओं के समाधान पर कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं बीजेपी सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।
कानून व्यवस्था हो रही मजबूत
एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन की कानून व्यवस्था से लोग अच्छी तरह परिचित हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान में प्रदेश की कानून व्यवस्था लगातार सुदृढ़ हो रही है, जिससे नागरिकों में विश्वास बढ़ा है और अपराध पर अंकुश लगा है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
विमान हादसे पर शोक
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस हादसे में हरियाणा के एक जिले की बेटी की भी मृत्यु हुई है, जो अत्यंत दुखद है। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य, जिला परिषद चेयरमैन कंवलजीत कौर, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा खेल विभाग, आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग के तत्वावधान में किया गया।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV