CM Yogi Latest News: घूस मांगी तो सीधा जेल! PM आवास योजना कार्यक्रम में CM योगी का कर्मचारियों को कड़ा अल्टीमेटम
CM Yogi corruption warning : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि सरकारी योजनाओं में घूसखोरी, दलाली और गरीबों का हक मारने वालों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है। अगर कोई भी कर्मचारी या अधिकारी घूस मांगते हुए पकड़ा गया, तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यह बात रविवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। इस कार्यक्रम में उन्होंने लाभार्थियों से सीधा संवाद किया और योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी।
Also Read: काशी को बदनाम करने की साजिश? वाराणसी में CM योगी ने फिरौती और विकास पर किया बड़ा खुलासा
लखनऊ से गोरखपुर तक हुआ सीधा संवाद
रविवार को लखनऊ में आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गोरखपुर नगर निगम के कार्यक्रम से जुड़कर लाभार्थियों से बात की। इस दौरान गोरखपुर जिले के 7142 लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त ट्रांसफर की गई। इन लाभार्थियों में गोरखपुर के बिछिया क्षेत्र की रहने वाली सुमन देवी भी शामिल थीं, जिनसे मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बातचीत की।
टिन के छप्पर से पक्के घर का सपना
मुख्यमंत्री के सवाल पर सुमन देवी भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि वह अब तक टिन के छप्पर वाले कच्चे मकान में रहने को मजबूर थीं। बरसात में पानी टपकता था और गर्मी में रहना मुश्किल हो जाता था।
सुमन देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त मिलना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। अब उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उनका खुद का पक्का घर होगा, जिसमें वे अपने परिवार के साथ सम्मान से रह सकेंगी।
Also Read: 18 जनवरी से शुरू होगी PM Awas Yojana की पहली किस्त! 2 लाख लाभार्थियों को योगी देंगे 1-1 लाख की सौगात
सिर्फ आवास ही नहीं, कई योजनाओं का लाभ
संवाद के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुमन देवी से अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली। इस पर सुमन ने बताया कि उन्हें
● प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
● उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन
● अंत्योदय राशन कार्ड
● आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज
जैसी योजनाओं का भी लगातार लाभ मिल रहा है। जब मुख्यमंत्री ने पूछा कि आयुष्मान योजना से इलाज मिला या नहीं, तो सुमन देवी ने भरोसे के साथ कहा कि इस योजना से उन्हें मुफ्त इलाज की सुविधा मिली, जिससे उनके परिवार को बड़ी राहत मिली।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
मुख्यमंत्री की सख्त चेतावनी
लाभार्थियों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को भी कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा ‘अगर किसी ने गरीब का पैसा खाने, घूस मांगने या योजना में अड़ंगा लगाने की कोशिश की, तो उसका अगला ठिकाना जेल होगा। सरकार किसी को नहीं छोड़ेगी।’
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार की योजनाएं गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों के लिए हैं, न कि बिचौलियों और भ्रष्ट लोगों के लिए।
बिचौलियों पर सीधा प्रहार
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंचे, ताकि कोई बीच में कटौती न कर सके। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) की वजह से अब गरीबों को उनका पूरा हक मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि किसी भी लाभार्थी से एक पैसा भी न मांगा जाए। अगर कहीं से भी शिकायत मिली, तो सख्त कार्रवाई होगी।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
गरीबों के लिए सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर गरीब के सिर पर छत हो, हर परिवार को स्वास्थ्य सुविधा मिले और कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला, आयुष्मान, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं इसी सोच का परिणाम हैं।
जनता में भरोसा बढ़ा
कार्यक्रम के बाद लाभार्थियों में खुशी और संतोष देखने को मिला। लोगों ने कहा कि अब उन्हें भरोसा है कि सरकार उनके साथ खड़ी है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी का यह सख्त संदेश साफ करता है कि उत्तर प्रदेश में अब घूसखोरी और गरीबों के हक से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं।

