Sliderट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबरमहाराष्ट्रराज्य-शहर

इन राज्यों में कोरोना ने बजाई खतरे की घंटी, JN.1 के बढ़ रहे तेजी से मामले

India Covid-19 JN.1 Update: कोरोना वायरस केस देश में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। नए वैरिएंट JN.1 भी अब दिल्ली समेत कई राज्यों में टेंशन बढ़ा रहा है। दिल्ली में 8 जनवरी यानी सोमवार को JN.1 के 24 केस सामने आए। इसकी चपेट में देश के कई राज्य आ चुक हैं। कोरोना को लेकर बड़े अपडेट यहां जानिए। राजधानी दिल्ली समेत दुनिया भर में कोरोना वायरस फिर से पैर पसारने लगा है। नए वैरिएंट JN.1 ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली में अब तक नए वैरिएंट के 24 केस सामने आ चुके हैं। वहीं महाराष्ट्र (Maharastra), कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल (kerela)समेत कई राज्य इसकी चपेट में आए गए हैं। नए वैरिएंट के सबसे ज्यादा केस कर्नाटक (karnataka) से सामने आए हैं। शुरुआत में JN.1 के मामले दक्षिण भारत के राज्यों में देखे गए थे, मगर अब उत्तर भारत के राज्यों में भी इसका खतरा बढ़ने लगा है। हालांकि एक्सपर्ट्स corona के नए वैरिएंट के बढ़ते केस को लेकर न घबराने की सलाह दे रहे हैं। वहीं कई राज्यों में सरकारों ने mask और covid guidline का पालन अनिवार्य कर दिया है। देशभर में covid-19 के 5 बड़े अपडेट यहां जान लीजिए।

Also Read: Latest Hindi News India Covid-19 JN.1 Update । News Today in Hindi

राजधानी दिल्ली में JN.1 के मामले बढ़कर हुए 24

राजधानी दिल्ली में corona virus के सबवैरिएंट JN.1 का खतरा बढ़ने लगा है। अब तक इसके 24 केस सामने आ चुके हैं। 7 जनवरी तक इस वैरिएंट के 21 केस दर्ज किए गए थे, मगर 3 नए मरीज सामने आने के बाद ये संख्या बढ़कर 24 हो गई। ये तीनों मरीज दिल्ली के बाहर से थे, बता दें कि दिल्ली में JN.1 का पहला मामला पिछले साल दिसंबर में सामने आया था। पिछले सप्ताह तक राजधानी में इसके 16 केस थे। दिल्ली में फिलहाल कोरोना वायरस (corona virus) की स्थिति कंट्रोल में है। सोमवार तक दिल्ली में covid-19 के कुल 35 एक्टिव केस हैं।

महाराष्ट्र में JN.1 250 मामले

महाराष्ट्र में भी JN.1 सबवैरिएंट के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक राज्य में नए सब वैरिएंट से ग्रसित होने वालों की महज संख्या 250 हो गई है। इसमें पुणे में सबसे ज्यादा 150, मुंबई (mumbai) में 19, सोलापुर में 9, ठाणे में 7, नागपुर (nagpur) में 30, सातारा में 7 और अन्य जिलों में बाकी केस मिले हैं। हालांकि सभी मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं महाराष्ट्र में सोमवार को corona के महज 61 नए केस दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में covid के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 882 हो गई।

Read: Latest Hindi News Today | Today Hindi Samachar

तेजी से बढ़ रहे कोविड केस

भारत में corona virus के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को देश में 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 605 नए मामले मिले जबकि एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 4002 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों की माने तो, इस दौरान महज 4 संक्रमितों की मौत हुई है जिनमें केरल के 2 और कर्नाटक तथा त्रिपुरा का 1-1 रोगी शामिल है। पिछले साल 5 दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक तक पहुंच गई थी, मगर ठंड और वायरस के नए subvarients ‘JN.1’ की वजह से मामलों में तेजी आई है। 5 दिसंबर के बाद एक दिन में covid-19 के सर्वाधिक नए मामलों की संख्या 31 दिसंबर 2023 को 841 दर्ज की गयी।

12 राज्यों तक पहुंचा JN.1 वैरिएंट

बता दे 7 जनवरी तक इसके 682 नए केस सामने आए। नए वैरिएंट के सबसे ज्यादा मरीज कर्नाटक से पाए गए हैं। JN.1 वैरिएंट के कर्नाटक से 199 केस, महाराष्ट्र (maharastra) से 139, केरल से 148, गोवा से 47, गुजरात से 36, आंध्र प्रदेश से 30, राजस्थान से 30, तमिलनाडु से 26, ओडिशा से 3, दिल्ली से 21, तेलंगाना से 2 और हरियाणा से 1 मामला सामने आया। इसके बढ़ते मामलों के देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को अलर्ट जारी कर दिया है।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button