Delhi CM Z Security: सीआरपीएफ ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की जेड श्रेणी सुरक्षा ली वापस, दिल्ली पुलिस देगी सुरक्षा
Delhi CM Z Security: केंद्र सरकार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी गई Z श्रेणी की सीआरपीएफ सुरक्षा वापस ले ली है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले उन पर हुए अचानक हमले के कारण सीएम रेखा गुप्ता को यह सुरक्षा दी गई थी। अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी एक बार फिर दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई है। 20 अगस्त की सुबह, जब 51 वर्षीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सिविल लाइंस इलाके में अपने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर रही थीं, तभी एक व्यक्ति ने उन पर अचानक हमला कर दिया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यालय ने इस हमले को उनकी हत्या की पूर्व नियोजित साजिश बताया था। एक दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की वीआईपी सुरक्षा इकाई को केंद्र सरकार के जेड श्रेणी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सीएम रेखा गुप्ता को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री को दी जा रही सीआरपीएफ सुरक्षा हटा ली गई है और अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
रेखा गुप्ता पर हमला और सुरक्षा व्यवस्था
जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार सीआरपीएफ सुरक्षा बढ़ाने का औपचारिक आदेश जारी करने वाली थी, लेकिन योजना बदल दी गई और सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया गया। दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की जांच के सिलसिले में अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपियों में से एक 41 वर्षीय सकारिया राजेशभाई खिमजी है, जो ऑटो-रिक्शा चलाता है। सकारिया राजेशभाई खिमजी गुजरात के राजकोट जिले का निवासी बताया जा रहा है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिस जांच
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी राजेश खिमजी सकारिया को 20 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पर जानलेवा हमला किया था। यह हमला उस समय हुआ जब मुख्यमंत्री जनता की शिकायतें सुन रहे थे। इस घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी राजेश खिमजी को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी, जिसके बाद अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

