SliderSocial Mediaट्रेंडिंगन्यूज़

Viral Boat Video: नदी के बीच में खतरनाक जुगाड़,वायरल वीडियो में देखिये कैसे ,नाव पर लोगों की जान जोखिम में

Dangerous jugaad in the middle of the river, see how in the viral video, people's lives on the boat are in danger

हम सभी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर तरह के जुगाड़ देखे है। लोगों अपनी अपनी जरूरतों के हिसाब से जुगाड़ ढूंढ ही लेते हैं। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख़्स ने छोटी सी नाव को के साथ जुगाड़ किया हुआ है। इस वीडियो ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है और कईयों को हैरान कर दिया है।

नाव में बैठने का जुगाड़

वीडियो में एक छोटी नाव नजर आ रही है, जिसमें कुछ लोगों को लेकर एक शख्स नदी के बीच में यात्रा कर रहा है। नाव काफी छोटी है और इसमें ज्यादा लोगों को बैठाने के लिए शख्स ने एक अनोखा जुगाड़ अपनाया है। उसने नाव में पहले कुछ बांस लगाए और उन बांसों के बीच में बड़े तसले बांध दिए हैं। अब लोग उन बांसों पर बैठकर, बर्तनों के अंदर पैर डाले हुए बैठे हैं। यह दृश्य देखकर लोग दंग रह गए हैं और इसके खतरों को लेकर चिंतित हैं।

खतरे की संभावनाएं

इस शख्स का यह जुगाड़ काफी अनोखा है और हैरान कर देने वाला भी है लेकिन यह जुगाड़ काफी खतरनाक हो साबित सकता है। अगर बीच रास्ते बारिश आ गई तो बर्तन में पानी जरूर भरेगा जो लोगों के लिए खतरनाक है। इस जुगाड़ू नाव में यात्रा करना लोगों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। सबसे बड़ा खतरा तब हो सकता है जब बीच रास्ते बारिश आ जाए। बर्तनों में पानी भरने की संभावना है, जिससे नाव की स्थिरता प्रभावित हो सकती है और यह डूबने का कारण भी बन सकती है।

सोशल मीडिया पर वीडियो


इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर altu.faltu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और इसे 1 लाख 49 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

लोगों की प्रतिक्रियाएं


वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा- बारिश से पहले तो यह बहुत बढ़िया है, लेकिन बारिश के बाद मजाक बन जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- बारिश किनारे पर हंस रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- अरे भाई, कम से कम भगवान से तो डरो। चौथे यूजर ने लिखा- खतरनाक टैलेंट है। वहीं, एक और यूजर ने लिखा- भाई, ये क्या करके मानेगा।कई लोगों ने इस जुगाड़ की सराहना की है, वहीं कईयों ने इसे खतरनाक बताया है।

Mansi Negi

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button