ट्रेंडिंग

दिल्ली में बाढ़ से मौत का मातम, 3 युवक बाढ़ के पानी में डूबे, बारिश का यलो अलर्ट जारी

Delhi Flood :  इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली बाढ़ से पीड़ित है दिल्ली में पिछले एक हफ्ते से कुदरत का कहर जारी है जिसकी वजह से भयावह मंजर देखने को मिल रहा है। हालात बेहद ही बुरे हो चुके हैं। लोगों का आम जनजीवन भी संकटमय है दिल्ली की गलियां-गलियां तालाब में तब्दील हो गई हैं। यहां के हालात पहाड़ी इलाकों जैसे उत्तराखंड या हिमाचल प्रदेश जैसे हो गए है। यमुना नदी के आक्रामक होने की वजह से दिल्ली में त्राहि-त्राहि मची हुई है।

हर तरफ पानी ही पानी की लहर है दिल्ली यमुना के वेग में समाने को है। लोगों के घरों तक पानी में समा गए दुकानों में पानी भर गया। दिल्ली के निचले इलाकों में छोट-छोटी बस्तियां भी उजड़ गई। इतना ही नहीं अगर दिल्ली के पॉश इलाकों की बात करें तो बड़ी-बड़ी इमारतों को भी यमुना के पानी चीरते हुए उनको अपने आगोश में ले चुकी हैं। साथ ही साथ अब दिल्ली में भारी बारिश की भी आंशका जताई गई है।

पानी के तेज बहाव से टूट गया रेगुलेटर
एक तरफ कुदरत का कहर जारी है तो वहीं दूसरी तरफ कृत्रिम संसाधनों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। रेगुलेटर क्षतिग्रस्त हो जाने की वजह आईटीओ, रिंग रोड पर बाढ़ का पानी घुस गया जिसकी वजह से बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है भारी तबाही का तांडव देखने को मिला। बाढ़ का पानी बहते- बहते मथुरा पहुंच गया। मथुरा में भी जल स्तर उच्चतम के करीब जा पहुंचा। बाढ़ का पानी यमुना में पहुंचने की वजह से स्थिति और भी बिगड़ गई है। पानी का एक तेज बहाव की वजह से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो चुका।

दिल्ली में हुई मौत
उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुंकुदपुर में बाढ़ में तीन युवक डूब गए। इलाके में बाढ़ के पानी की वजह से तीन युवक डूब गए। इस हादसे की जानकारी खुद अधिकारियों ने दी है। जिन्होंने बताया कि लड़कों की पहचान जहांगीर पुरी निवासी निखिल, पीयूष, आशीष के रूप में हुई है। दिल्ली में बाढ़ से संबंधित घटनाओं से हुई मौतों का ये पहला मामला सामने आया है।

Priyanshi Srivastava

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button