Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने मनाया बेटी दुआ का पहला बर्थडे, खुद बेक किया स्पेशल केक

Deepika Padukone Daughter Dua birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के लिए 8 सितंबर का दिन बेहद खास रहा। इस दिन उनकी बेटी दुआ ने अपना पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया। दीपिका, जो मां बनने के बाद से फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं, फिलहाल अपना पूरा समय बेटी के साथ बिता रही हैं। इसी मौके पर उन्होंने दुआ के लिए अपने हाथों से एक स्पेशल चॉकलेट केक बेक किया और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर फैन्स का दिल जीत लिया।
दीपिका ने फोटो के साथ लिखा है, मेरी प्रेम भाषा? बेटी के पहले जन्मदिन के लिए केक बेक किया है।” यह पोस्ट देखते ही फैन्स दीपिका और रणवीर को बधाई देने लगे। वहीं, कपल की प्राइवेसी पॉलिसी के कारण अभी तक उनकी बेटी की कोई ऑफिशियल तस्वीर सामने नहीं आई है।
मां बनने के बाद फिल्मों से दूर दीपिका
दीपिका पादुकोण मां बनने के बाद से अब तक किसी भी फिल्म की शूटिंग पर नहीं लौटी हैं। उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन वह अभी पूरी तरह बेटी की परवरिश और परिवार के साथ समय बिताने को प्राथमिकता दे रही हैं। रणवीर सिंह भी अक्सर बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नज़र आते हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
दुआ नाम रखने में लगे दो महीने
बेटी के नाम का खुलासा करते हुए दीपिका ने पहले बताया था कि “दुआ” का अर्थ है “प्रार्थना”। इस नाम को चुनने में उन्हें लगभग दो महीने का समय लगा। उनका कहना था कि यह नाम उनके लिए बेटी के मायने का एक खूबसूरत सारांश है।
ये भी पढ़ें: Kajal Aggarwal Death News: क्या काजल अग्रवाल का हो गया निधन? मौत की खबर पर बोली एक्ट्रेस- ‘मैं ठीक हूं’
बेटी की प्राइवेसी पर खास ध्यान
दीपिका और रणवीर अपनी बेटी दुआ को फिलहाल कैमरों और सुर्खियों से दूर रखना चाहते हैं। कपल का मानना है कि दुआ का बचपन शांतिपूर्ण और निजी होना चाहिए। हालांकि, हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें दीपिका की गोद में एक बच्ची नज़र आई थी। इस घटना पर कपल ने नाराजगी जताई थी और फैन्स से बेटी की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की थी।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
फैन्स का बेसब्री से इंतजार
दीपिका और रणवीर के फैन्स दुआ की पहली झलक देखने को बेताब हैं। हालांकि कपल फिलहाल उसके चेहरे को मीडिया से दूर रखकर उसे सामान्य और सुरक्षित माहौल देना चाहता है। फिर भी दीपिका के सोशल मीडिया पोस्ट्स के ज़रिए फैन्स उनकी खुशी और जर्नी से जुड़े रहते हैं।

