Delhi CM attack Update: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर होता चाकू से हमला… दूसरी गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा
Delhi CM attack Update: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हाल ही में सुबह जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया था। अब पुलिस ने इस मामले में दूसरी गिरफ्तारी की है। दूसरी गिरफ्तारी के बाद ही मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि आरोपी ने सीएम रेखा गुप्ता पर चाकू से हमला करने की योजना बनाई थी। हालांकि, इस हमले में रेखा गुप्ता को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश के दोस्त तहसीन को गिरफ्तार कर लिया है। तहसीन को राजकोट से पकड़कर पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी राजेश लगातार तहसीन के संपर्क में था और उसने राजेश की मदद के लिए पैसे भी भेजे थे।
पढ़े : सीआरपीएफ ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की जेड श्रेणी सुरक्षा ली वापस, दिल्ली पुलिस देगी सुरक्षा
चाकू से हमला करने की थी योजना
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास पहुंचने से पहले राजेश सुप्रीम कोर्ट भी गया था, लेकिन वहां कड़ी सुरक्षा देखकर वह वापस लौट आया और शालीमार बाग स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंच गया। सूत्रों के अनुसार, राजेश ने मुख्यमंत्री पर चाकू से हमला करने की साजिश रची थी। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता देखकर उसने सिविल लाइन इलाके में ही चाकू फेंक दिया। फिलहाल पुलिस तहसीन से भी पूछताछ कर रही है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव
इधर, सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री की पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी अब फिर से दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई है। दिल्ली पुलिस को मुख्यमंत्री के करीबी लोगों से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक, पूरी सुरक्षा व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई है और सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हुए हमले के बाद, उनकी सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ को इस जिम्मेदारी से हटा दिया गया है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
हमले के बाद, सीएम ने किया एक बड़ा ऐलान
सीएम पर हुए हमले के बाद, उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी पहली पोस्ट की और कहा, “जब मैं कॉलेज में थी, मेरे पिता ने मुझे एक कार चलाने के लिए दी थी। एक दिन एक बड़ा हादसा हो गया। मैं डर गई और मुझे उस कार को दोबारा छूने में भी डर लगने लगा। तब मेरे पिता ने कहा था कि जिंदगी में हादसे होते रहते हैं, डर के मारे रुकना नहीं चाहिए। आप सड़क पर चलना नहीं छोड़ सकते।”
आज मुझे उनकी सीख याद आ रही है। कल एक और हादसा हुआ, लेकिन मैं दिल्लीवासियों के हितों के लिए लड़ना कभी नहीं छोड़ सकती। मेरे जीवन का हर पल और मेरे शरीर का हर कण दिल्ली को समर्पित है। इन सभी अप्रत्याशित हमलों के बावजूद मैं दिल्ली कभी नहीं छोडूंगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अब जनसुनवाई सिर्फ मेरे घर पर ही नहीं, बल्कि दिल्ली के हर विधानसभा क्षेत्र में होगी।

