MP News: सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, लाड़ली बहनों को अब मिलेंगे 5000! जानें कैसे?
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। भोपाल के गोविंदपुरा स्थित लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को अब सिर्फ 1500 ही नहीं, बल्कि 5000 अतिरिक्त मिल सकते हैं अगर वे उद्योगों से जुड़कर काम करें।
पढ़े : Madhya Pradesh Mining Conclave 2.0: 56,414 करोड़ के निवेश प्रस्तावों से प्रदेश को मिली बड़ी सौगात
रोजगार से जोड़ने की नई पहल
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार चाहती है कि महिलाएं केवल सरकारी सहायता पर निर्भर न रहें, बल्कि आत्मनिर्भर बनें और रोजगार से जुड़ें। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए सरकार अब उद्योगों में काम करने वाली लाड़ली बहनों को हर महीने 5000 की अतिरिक्त सहायता राशि देगी। यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित हो सकती है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
मासिक आय 12-13 हजार रुपए तक
मुख्यमंत्री यादव ने उदाहरण देते हुए बताया कि अगर कोई उद्योग महिला को 8000 वेतन देता है और सरकार की ओर से 5000 अतिरिक्त दिए जाते हैं, तो महिला की कुल आय 12,000 से 13,000 प्रति माह हो सकती है। इससे न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, बल्कि उनके परिवारों की आय में भी बड़ा योगदान होगा।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
उद्योगों और रोजगार को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि रोजगार आधारित लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार कई एमओयू (समझौता ज्ञापन) साइन कर रही है। आने वाले समय में प्रदेश में 10 से 20 नई छोटी औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी, जिनमें 100 से लेकर 7,000 तक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
लाड़ली बहना योजना को अब एक नई दिशा देने की तैयारी है। सरकार का यह कदम न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करेगा, बल्कि प्रदेश की सामाजिक और औद्योगिक विकास यात्रा में भी अहम भूमिका निभाएगा। महिलाएं अगर उद्योगों में कार्यरत होती हैं, तो उन्हें 5000 की अतिरिक्त सहायता एक बड़ी प्रोत्साहन राशि साबित हो सकती है।

