Live Updateचुनावदिल्लीन्यूज़बड़ी खबरराजनीतिराज्य-शहर

Delhi Election 2025: BJP कार्यकर्ता का गंभीर आरोप, कहा ‘वोट देने जा रहे थे AAP नेताओं ने जलाई झुग्गी …

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। मतदान के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वोटिंग के बीच कई जगहों पर हंगामा और झड़प की खबरें सामने आयीं हैं।

Delhi Election 2025: दिल्ली के शाहदरा विधानसभा क्षेत्र की कलंदर कॉलोनी में एक भाजपा कार्यकर्ता की झोपड़ी जला दी गई है। इसे लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाए हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। मतदान के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वोटिंग के बीच कई जगहों पर हंगामा और झड़प की खबरें सामने आयीं हैं। शाहदरा विधानसभा क्षेत्र की कलंदर कॉलोनी में एक भाजपा कार्यकर्ता की झोपड़ी जला दी गई है। इसे लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाए हैं।

पढ़ें : नोएडा के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

भाजपा कार्यकर्ता ने बताई पूरी कहानी


भाजपा ने दावा किया है कि हार देखकर आम आदमी पार्टी बौखला गई है और भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है। भाजपा नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता की झुग्गी तक को जला दिया। पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता ने बताया, “हम बाहर जा रहे थे, सामने से संटी और उसके सारे लड़के आ रहे थे। हमारे लोगों ने भी थोड़े-बहुत नारे लगाए। इसके बाद संटी ने मोबाइल निकालकर संजय भैया का गिरेवान पकड़ा और हाथापाई करने लगे। हमारे साथ मारपीट भी की। हम वहां थाने में गए, वहां से पता चला कि कॉलोनी में आग लग गई, बाद में पता चला कि हमारे ही घर में आग लगी है।”

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

BJP का सपोर्ट कर रहे थे इसलिए झुग्गी जला दी- भाजपा


भाजपा दिल्ली के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से भाजपा कार्यकर्ता का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें जली हुई झुग्गी नजर आ रही है। पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि हम भाजपा के संजय जी का सपोर्ट कर रहे थे इसलिए झुग्गी जला दी गई। हमने संजय बंसल जी को बचाया, इसका ये नतीजा है। पड़ोस वालों के घर भी जलाए गए हैं। बीजेपी कार्यकर्ता ने कहा कि घर में सिलेंडर रखा था अगर ये फट जाता तो किसी की जान नहीं बचती। भाजपा नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वोट देने से रोकने के लिए भाजपा कार्यकर्ता के साथ ऐसा किया है।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Usहिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written by । Prachi chaudhary । National Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button