ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

विश्वगुरु बनने के दावे के बीच ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत की स्थिति का सच !

Global Hunger Index 2023! गुरुवार को वैश्विक भुखमरी सूचकांक यानी ग्लोबल हंगर इंडेक्स के आंकड़े जैसे ही सामने आये भारत की स्थिति का पता चल गया। हमारी सरकार कहती रही है कि भारत में अब कुछ ठीक है। यहाँ कोई गरीब नहीं है और जो गरीब हैं भी तो भुखमरी के कगार पर नहीं है। भारत सरकार यह भी कहती है कि पिछले दस सालों में भारत ने दुनिया को पछड़ दिया है। दुनिया में उसकी साख बढ़ी है और दुनिया अब भारत की तरफ ही देखा रही है। सरकार का दावा यह भी है कि पिछले दस सालों में ही भारत में जो कुछ भी हुआ है वही संभव है।

पिछले सालों में भारत में कुछ भी नहीं हुआ। बीजेपी के लोग तो यह भी कहते हैं कि देश को असली आजादी दस साल पहले ही मिली है। देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में मान सम्मान बढ़ा है। मोदी जी की अगुवाई में दुनिया के देश भारत के प्रति अब मित्रता का भाव रखते हैं जबकि ऐसा अनहि था। बीजेपी के और समर्थक यह भी कहते हैं कि देश में किसी चीज की कोई समस्या नहीं है। सबको रोजगार है। जो काम नारी करना चाहते वही लोग बेरोजगारी की बात करते हैं। बीजेपी के लोग महंगाई की बात को भी झूठा ही बताते हैं। देश सुरक्षित है और अब देश पर कोई हमला नहीं कर सकता ऐसी बातें भी बीजेपी के लोग कहने से बाज नहीं आते। कह सकते हैं कि बीजेपी और सरकार की नजर में भारत काफी तरक्की कर रहा है और आने वाले सालों में भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था हो जाएगी। ऐसा दावा किया जा रहा है। कैसे यह सब होगा यह सब सरकार नहीं बताई लेकिन हो जाएगा के नारे खूब लग रहे हैं।

Read:News India Global Hunger Index 2023 भारत – ग्लोबल हंगर इंडेक्स !NewsWatchIndia

लेकिन अब जब फिर से गुरुवार को ग्लोबल हंगर इंडेक्स के आंकड़े जारी हुए तो बीजेपी और उनके लोगों को धक्का लगा। धक्का तो आम लोगों को भी लगा है। आंकड़ों के मुताबिक़ दुनिया के 125 देशों की श्रेणी में भारत नीचे से सबसे गरीब देशों के सूचि में 111 वे स्थान पर आ गया है। हमारे पड़ोस के जितने गरीब और छटे देश हैं उससे भी हमारी हालत ख़राब है। कह सकते हैं कि भारत भुखमरी वाला देश है। बता दें कि दुनिया के गरीब देशपों की सूचि में पहले भारत का स्थान 63 वे पायदान पर था। 2013 तक भारत की स्थिति ऐसी ही थी। अब यह बढ़ते -बढ़ते 111 वे स्थान पर पहुँच गया है। इसे आप जैसे भी परिभाषित करे। बीजेपी और सरकार को इसका जवाब तो देना चाहिए ,जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं और जहां बीजेपी की सत्ता शासन है ,वहां की सरकार तो यही कहती है कि उसकी सरकार ने बहुत कुछ किया है। लेकिन इस ग्लोबल हंगर इंडेक्स से यह पता चलता है कि देश की बड़ी आबादी गरीबी के जाल में है और भुखमरी के कगार पर है।

उधर राजद नेता लालू यादव ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि जब मोदी जी की सरकार बहुत कुछ कर ही रही है तब देश भुखमरी के कगार पर क्यों पोहुंच रही है। लगातर भारत की स्थिति ख़राब क्यों हो रही है और लगाती नीचले पायदान की अतराफ़ बढ़ती जा रही है। लालू यादव ने कहा है कि भारत का स्कोर २८ फीसदी के करीब है जो बहुत ही खतरनाक स्थिति में है। यह सब गरीब विरोधी नीतियों की वजह से संभव हो सका है। भारत की जो स्थिति है ुःस्व देश गंभीर स्थिति में जा चुका है। अब मोदी सरकार क्या कुछ कहेगी यह देखना बाकी है। आगामी चुनाव में विपक्ष को यह भी बड़ा मुद्दा मिल गया है। विपक्ष अब इस मसले पर भी सरकार को घेरेगा।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button