Live UpdateSliderचुनावट्रेंडिंगराजनीति

PM Modi Odisha Rally Update: ओडिशा की रैली में पीएम मोदी ने की फिर से गारंटी की बात, बीजद और कांग्रेस पर किया हमला

PM Modi Odisha Rally Update: ओडिशा में क्या होगा अभी तक किसी को कुछ पता नहीं है। वहां लोकसभा चुनाव के साथ ही विधान सभा के चुनाव भी हो रहे हैं। एक तरफ बीजद पूरी ताकत के साथ फिर से सत्ता पर काबिज होने की तैयारी में है और दूसरी तरफ बीजेपी और कांग्रेस बीजद को मात देकर सरकार बनाने का दम भर रही है। ओडिशा की जनता आगे क्या कुछ पकड़ेगी यह किसी को पता नहीं है लेकिन नवीन पटनायक की पूरी राजनीति इस बार दाव पर जरूर लगी दिख रही है।

नवीन पटनायक लम्बे समय से ओडिशा की सत्ता पर काबिज है। यह बात और है कि जब भी मोदी की सरकार केंद्र में बनी है अपरोक्ष रूप से नवीन पटनायक मोदी सरकार के समर्थन में ही कड़ी रही है। बीजद के सभी सांसद बीजेपी सांसदों के साथ संसद के भीतर और बहार खरे रहे हैं लेकिन इस बार की कहानी कुछ अलग ही है। पहले ओडिशा में बीजेपी ने नवीन पटनायक के साथ गठबंधन की कोशिश भी की थी लेकिन सफल नहीं हुआ। अब सब अलग -अलग ही चुनाव लड़ रहे हैं। बीजद ओडिशा की राजनीति में काफी मजबूत आज भी है लेकिन बीते कुछ सालों में बीजेपी की जमीन भी तैयार हुई है और कई इलाकों में बीजेपी काफी मजबूत भी हुई है। हो सकता है कि इस बार के चुनाव में बीजेपी को कुछ लाभ जरूर ओडिशा की सत्ता पर बीजेपी पहुँच जाए इस तरह के संकेत अभी तक नहीं मिल रहे हैं।

उधर कांग्रेस भी इस बार पूरी ताकत के साथ मैदान में खड़ी है ,कांग्रेस हालांकि पहले की तुलना में अभी काफी कमजोर हुई है लेकिन इधर कुछ सालों में पार्टी के साथ जो नए लोग जुड़े हैं और युवाओं की फ़ौज तैयार हुई है उसके बाद कांग्रेस की भी आस जगी हुई है। कांग्रेस हालांकि ओडिशा में सरकार बनाने का दावा तो नहीं कर रही है लेकिन उसकी कोशिश यही है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में ओडिशा से उसे कुछ सांसद जरूर मिले और विधान सभा में कांग्रेस विपक्षी पार्टी बनकर जरूर उभरे। लेकिन यह सब पार्टियों की अपनी समझ हो सकती है। उधर नवीन पटनायक मौन होकर लोगों से मिल रहे हैं और अपने कामो को जनता के सामने राखंते भी जा रहे हैं। ओडिशा के कई इलाकों में हालांकि नवीन पटनायक का विरोध भी जारी है लेकिन कुल मिलाकर अभी भी ओडिशा की पूरी राजनीति पटनायक के इर्द गिर्द ही घूमती नजर आ रही है।

आज पीएम मोदी ने ओडिशा का दौरा किया है। उनकी सभाओं में भारी भीड़ भी उमड़ी। मोदी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे अयोध्या भी गए थे अब यहाँ प्रभु जगन्नाथ की धरती पर आये हैं। आपका आशीर्वाद चाहिए। उन्होंने कहा कि ओडिशा में इस बार दो यज्ञ एक साथ हो रहे हैं। एक यज्ञ देश में मजबूत सरकार बनाने को लेकर है और दूसरा यज्ञ ओडिशा में बीजेपी की सरकार बनाने को लेकर है। जब डबल इंजन की सरकार होगी तो देश के साथ ही ओडिशा का भी विकास होगा। मोदी ने कहा कि जो हम कहते हैं उसे करके दिखाते हैं यह हमारी गारंटी है।

पीएम मोदी पुरे रौ में नजर आये। उन्होंने कहा कि चार जून को बहुत कुछ अद्भुत होगा। ओडिशा की बीजद सरकार चार जून को ख़त्म हो जाएगी क्योंकि चार जून ही इस सरकार का एक्सपाइरी डेट है। यहाँ बीजेपी की सरकार बनेगी और ओडिशा की जनता को हम पहले ही बीजेपी की सरकार के शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित भी कर रहे हैं। दस जून को भुवनेश्वर में बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण होगा।

मोदी यही नहीं रुके। उन्होंने बीजद के साथ ही कांग्रेस पर भी हमला किया। बहरामपुर में एक रैली को सम्बोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आजादी के बाद सात दशक तक ओडिशा में कांग्रेस की सरकार रही और फिर नवीन पटनायक की सरकार। दोनों पार्टियों ने ओडिशा को कंगाल बना दिया। यह एक संपन्न राज्य था लेकिन आज इस राज्य की हालत ख़राब हो गई है। कांग्रेस और बीजद ने इस राज्य को खूब लुटा है। ओडिशा के लोग गरीब हो गए हैं लेकिन अब सबकुछ ठीक होगा यहाँ बीजेपी की सरकार बनेगी और ओडिशा तेजी से आगे बढ़ेगा। ओडिशा में 13 मई से एक जून तक चुनाव होने हैं और इसके परिणाम चार जून को आएंगे ऐसे में ओडिशा के लोगों को समझदारी से वोट देने की जरूरत है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button