Delhi Free Packed Sugar Scheme: दिल्ली सरकार ने AAY राशन कार्ड धारकों के लिए मुफ्त पैक्ड चीनी का वितरण किया
Delhi Free Packed Sugar Scheme: नए साल के अवसर पर दिल्ली सरकार ने गरीब और वंचित वर्गों के लिए एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के तहत आने वाले सभी परिवारों को मुफ्त पैक्ड चीनी उपलब्ध कराई जाएगी। यह योजना जनवरी 2026 से मार्च 2027 तक लागू रहेगी, यानी कुल 15 महीनों तक लाभार्थियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।
अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों को सीधा लाभ
इस फैसले के तहत दिल्ली के सभी AAY राशन कार्ड धारकों को हर महीने प्रति कार्ड एक किलो चीनी निशुल्क दी जाएगी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस योजना से लगभग 65,883 अंत्योदय परिवार लाभान्वित होंगे। यह निर्णय खास तौर पर उन परिवारों के लिए राहत लेकर आएगा, जिनकी आय सीमित है और जो दैनिक जरूरतों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर निर्भर रहते हैं।
Read : दिल्ली में EWS मरीजों को बड़ी राहत, अब 5 लाख सालाना आय तक मिलेगा सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज
खुली नहीं, अब मिलेगी पैक्ड और ब्रांडेड चीनी
अब तक उचित मूल्य दुकानों पर खुली चीनी वितरित की जाती थी, जिसमें नमी, गंदगी, कीटाणु और कम तौल जैसी शिकायतें सामने आती थीं। नई योजना के तहत एक किलो की पैक्ड और मानक ब्रांडिंग वाली चीनी दी जाएगी। इससे न केवल स्वच्छता सुनिश्चित होगी, बल्कि सही मात्रा, सुरक्षित भंडारण और उपयोग में भी आसानी होगी। यह बदलाव वितरण प्रणाली की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
टेंडर प्रक्रिया और अस्थायी व्यवस्था
कैबिनेट की जानकारी के अनुसार, जब तक पैक्ड और ब्रांडेड चीनी के लिए नया टेंडर अंतिम रूप से स्वीकृत नहीं हो जाता, तब तक मौजूदा व्यवस्था के अनुसार वितरण जारी रहेगा। सरकार का उद्देश्य यह है कि इस संक्रमण अवधि में भी लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें नियमित रूप से चीनी मिलती रहे।
Also Read : पीएम मोदी ने किया भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों की ग्रैंड इंटरनेशनल एग्जीबिशन का उद्घाटन
गरीबों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार गरीबों और वंचित वर्गों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसमें समाज के सबसे कमजोर वर्ग को बुनियादी सुविधाएं और खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। सरकार लगातार ऐसी नीतियां बना रही है, जो सीधे तौर पर जरूरतमंदों के जीवन स्तर को बेहतर बनाएं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
सस्ती और पौष्टिक भोजन की दिशा में कदम
मुख्यमंत्री के अनुसार, यह योजना अटल कैंटीन जैसी पहलों, मुफ्त राशन, स्वास्थ्य सुविधाओं और गरीब परिवारों के लिए पक्के मकानों की व्यवस्था जैसे प्रयासों की कड़ी का हिस्सा है। दिल्ली सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति भोजन, स्वास्थ्य और आवास जैसी बुनियादी आवश्यकताओं से वंचित न रहे।

