Delhi Metro Fare: दिल्ली मेट्रो का बढ़ा किराया, अब सबसे लंबी दूरी का सफर 64 रुपये में, जानें सभी स्लैब
Delhi Metro Fare: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों के लिए किराए में मामूली बढ़ोतरी की है। डीएमआरसी ने एक एक्स-पोस्ट में बताया कि नई दरें 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से लागू हो गई हैं। नए नियमों के तहत, किराया एक रुपये से बढ़ाकर चार रुपये कर दिया गया है। वहीं, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यह बढ़ोतरी अधिकतम पांच रुपये तक होगी।
डीएमआरसी का कहना है कि यह संशोधन दूरी के आधार पर तय किया गया है और इसे “न्यूनतम वृद्धि” के रूप में लागू किया गया है। नए किराया स्लैब अब सभी रूटों पर लागू हो गए हैं और यात्री इन्हीं दरों पर यात्रा करेंगे।
The passenger fares of the Delhi Metro services have been revised with effect from today, that is, 25th August 2025 (Monday) onwards. The increase is minimal, ranging from ₹ 1 to ₹ 4 only depending on the distance of travel (upto ₹5 for the Airport Express Line). The new fare… pic.twitter.com/gOgOGmebxz
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) August 25, 2025
पढ़े : अचानक सस्ता हुआ सोना, जानिए अब क्या है 10 ग्राम का नया रेट?
दूरी के आधार पर तय होगा किराया
नए किराए के अनुसार, सामान्य दिनों में 0-2 किमी की यात्रा का किराया 10 रुपये से बढ़कर 11 रुपये हो गया है। 2-5 किमी का किराया 20 रुपये से बढ़कर 21 रुपये हो गया है। 5-12 किमी की दूरी का किराया 30 रुपये से बढ़कर 32 रुपये और 12-21 किमी का किराया 40 रुपये से बढ़कर 43 रुपये हो गया है।
दिल्ली मेट्रो ने एक एक्स-पोस्ट में आगे बताया कि 21-32 किलोमीटर की यात्रा के लिए किराया 50 रुपये से बढ़ाकर 54 रुपये कर दिया गया है और 32 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए किराया 60 रुपये से बढ़ाकर 64 रुपये कर दिया गया है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
राष्ट्रीय अवकाश और रविवार को भी बढ़ा किराया
संशोधित दरें राष्ट्रीय अवकाश और रविवार को भी लागू होंगी। 0-2 किमी के लिए 11 रुपये, 2-5 किमी के लिए 11 रुपये, 5-12 किमी के लिए 21 रुपये, 12-21 किमी के लिए 32 रुपये, 21-32 किमी के लिए 43 रुपये और 32 किमी से अधिक के लिए 54 रुपये का किराया देना होगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी इसी तरह के संशोधन किए गए हैं, जहाँ किराए में 1 रुपये से 5 रुपये तक की वृद्धि की गई है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
सौरभ भारद्वाज ने किराए में बढ़ोतरी पर उठाए सवाल
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी की आलोचना की है।
Metro किराया कैसे बढ़ गया ?
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) August 25, 2025
दिल्ली की भाजपा सरकार बताए
👉🏼Metro के बोर्ड में दिल्ली सरकार के नॉमिनी ने किराया बढ़ाने का विरोध किया ?
👉🏼दिल्ली सरकार ने इस मामले में आवाज़ क्यों नहीं उठाई ?
सौरभ भारद्वाज ने एक पोस्ट में कहा, “मेट्रो का किराया कैसे बढ़ा? दिल्ली की भाजपा सरकार बताए- क्या मेट्रो बोर्ड में दिल्ली सरकार के प्रतिनिधि ने किराया वृद्धि का विरोध किया था? दिल्ली सरकार ने इस मामले में आवाज क्यों नहीं उठाई?”

