Up Bijnor News: एक प्राइवेट हॉस्पिटल मे नवजात बच्चे को बेचने का पुलिस नें किया भांडा फोड़.बच्चे को किया सकुशल बरामद,हॉस्पिटल संचालक सहित तीन गिरफ्तार।एक महिला को प्रसाव के दौरान हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया था। महिला ने एक बेटे को जन्म दिया था। लेकिन जन्म देने वाली माँ की कोख सूनी थी।जब बच्चे के बारे मे हॉस्पिटल संचालक से पूछा उसने उलटा मारपीट कर पीड़ितो को वहा से भगा दिया।
पढें: यूपी पुलिस की बड़ी कामयाबी! मुठभेड़ में मारा गया 1 लाख का इनामी बदमाश
पीड़ित परिवार ने आपने ऊपर बीती सभी बाते पुलिस को बताई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इस प्रकरण मे फरार आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
जानकारी अनुसार जनपद बिजनौर के नूरपुर मे एस आर हेल्थ केयर सैंटर पर करन सिंह पुत्र निहाल सिंह निवासी थाना हीमपुर दीपा ने अपनी पत्नी रुकमेश को प्रसाव के दौरान भर्ती कराया था। जहां रुकमेश ने एक बेटे को जन्म दिया था।डॉक्टर द्वारा बच्चे को ईलाज कराने के बहाने अपने साथ लेजाने की बात कहते हुए उस बच्चे को अस्पताल संचालक डॉक्टर सलमान पुत्र उस्मान ने अपने स्टाफ व अन्य साथियों के साथ मिलकर दो लाख 70 हज़ार रूपये मे धनवंतरी हॉस्पिटल चान्दपुर मे कार्यरत प्रदीप को बेच दिया था। इसके बाद बच्चे को डॉक्टर आरती वार्णिका हॉस्पिटल नजीबाबाद व उसके सहयोगी डॉक्टर सूरज पुत्र स्वर्गीय हरपाल सिंह निवासी गांव राहतपुर थाना मण्वडाली के पास पहुंचा दिया गया। इन दोनों ने मिलकर बच्चे को पांच लाख 50 हजार रुपयों मे प्रियेता पत्नी रवि अग्रवाल उसका पति रवि अग्रवाल निवासी थाना इज़्ज़तनगर बरेली को दे दिया गया।आठ जोलाई को सब रजिस्टार कार्यालय नजीबाबाद मे फ़र्ज़ी कागजात तैयार कराकर अवैध तरीके से गोदनामा कर पंजीकरण कराया गया। जिसमे बच्चे के वास्तविक माता पिता की जगह गोपाल पुत्र दीनदयाल रूपा पत्नी गोपाल निवासी गांव सराय आलम थाना नांगल को फर्ज़ी माता पिता बनाया गया।
यूपी की तमाम बड़ी खबरें Live देखने के लिये क्लिक करें
पुलिस की बारीकी से की गई जांच पड़ताल मे पैसो के लेनदेन का मामला सामने आया है।इस पूरे मामले मे पुलिस ने अभी तक हॉस्पिटल संचालक सलमान,रवि अग्रवाल,पत्नी प्रियेता को गिरफ्तार किया है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

