Bulandshahr Road Accident: एनएच 34 पर बड़ा हादसा… श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 की मौत, 43 घायल
Bulandshahr Road Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां एक ट्रैक्टर और कंटेनर की टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ट्रैक्टर में 50 से 60 श्रद्धालु सवार थे। इनमें से 43 लोग घायल हो गए। सभी श्रद्धालु कासगंज से राजस्थान के गोगामेड़ी में जाहरवीर (गोगाजी) के दर्शन करने जा रहे थे। तभी बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र में नेशनल हाईवे 34 पर घटाल गांव के पास यह हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही डीएम-एसएसपी समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसके अलावा मृतकों की पहचान भी हो गई। सभी मृतक कासगंज के सोरों के रहने वाले थे, जिनमें मिलकिनिया थाना क्षेत्र के 40 वर्षीय ईयू बाबू और 40 वर्षीय घनीराम, रफातपुर निवासी 6 वर्षीय शिवांश, 40 वर्षीय मोक्षी, 65 वर्षीय रामबेटी और 12 वर्षीय चांदनी, 50 वर्षीय योगेश और 45 वर्षीय विनोद शामिल हैं।
पढ़े : जिंदगी की जंग हार गया, ट्रैफिक सिपाही विपिन कुमार, पैतृक गांव खुर्जा में गमगीन माहौल
60 से ज्यादा श्रद्धालु थे सवार
ट्रैक्टर में सवार एक यात्री ने हादसे के बाद बताया कि हम ट्रैक्टर से गोगामेड़ी जा रहे थे। ट्रैक्टर में बच्चों समेत 60 से ज्यादा लोग सवार थे। तभी पीछे से एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 2:00 बजे अलीगढ़ बॉर्डर एनएच 34 पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। 43 लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस को हादसे की सूचना मिली, जहां अरनिया थाना और आसपास के थानों का पुलिस बल तुरंत मौके पर भेजा गया।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
हादसे में 43 लोग हुए घायल
कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र के रफातपुर गांव से राजस्थान के जाहरवीर में पूजा-अर्चना के लिए 60 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली को डबल डेकर में बदलकर धार्मिक यात्रा पर निकले थे। तभी पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर ही पलट गई, जिससे 43 लोग घायल हो गए और आठ लोगों की मौत हो गई।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
विभिन्न अस्पतालों में चल रहा इलाज
घटना की सूचना मिलते ही बुलंदशहर की जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने 23 घायलों को खुर्जा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, 10 लोगों को जिला अस्पताल और 10 लोगों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे का शिकार हुआ ट्रैक्टर संध्या पत्नी संदीप निवासी फरीदाबाद हरियाणा के नाम पर पंजीकृत है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

