Delhi CM attack Case: रेकी करवाई, 2000 रुपये भेजे… दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमले में राजकोट से गिरफ्तार तहसीन के बड़े खुलासे
Delhi CM attack Case: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के सिलसिले में रविवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान तहसीन सैयद के रूप में हुई है, जो मुख्य आरोपी सकारिया राजेशभाई खिमजी का दोस्त है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को सिविल लाइंस स्थित अपने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ था। हमले के सिलसिले में ऑटोरिक्शा चालक खिमजी (41) को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि तहसीन को पूछताछ के लिए शुक्रवार रात गुजरात के राजकोट से राजधानी दिल्ली लाया गया और रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तथ्यों की पुष्टि के लिए उसका खिमजी से आमना-सामना क गया।
पढ़े : तूफानों से जूझने की आदत है मुझे, किसी आसुरी शक्ति से नहीं डरती… बोलीं सीएम रेखा गुप्ता
जनसुनवाई कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पर हमला
पुलिस के अनुसार, तहसीन को रविवार को हिरासत में लिया गया था। खिमजी ने कथित तौर पर रेखा गुप्ता के शालीमार बाग स्थित आवास का एक वीडियो तहसीन को भेजा था, जबकि तहसीन ने उसे 2,000 रुपये भेजे थे और बुधवार को सिविल लाइंस स्थित उनके कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पर हमले से पहले वह लगातार उसके संपर्क में था।
मुख्यमंत्री आवास जाने से पहले राजेश सुप्रीम कोर्ट भी गए थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखकर वे शालीमार बाग स्थित मुख्यमंत्री आवास लौट आए।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
राजकोट में खिमजी के खिलाफ कई मामले दर्ज
उन्होंने बताया कि ऑटोरिक्शा चालक खिमजी के खिलाफ राजकोट के भक्तिनगर पुलिस स्टेशन में 2017 से 2024 के बीच मारपीट और शराब रखने के पाँच मामले दर्ज किए गए हैं और उसके खिलाफ कई निवारक कार्रवाई भी की गई है। ये कार्रवाई 2017, 2020 और 2022 में गुजरात मद्य निषेध अधिनियम और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत दो बार की गई थी। खिमजी को 2021 में बॉम्बे पुलिस अधिनियम की धारा 56 के तहत एक बार निर्वासित भी किया गया था।
2017 के एक मामले के तथ्यों के अनुसार, खिमजी ने एक व्यक्ति के सिर पर तलवार से वार किया और उसे कपड़े धोने के बैट से भी पीटा। 2022 में, अपनी पत्नी से झगड़े के बाद, उसने परिवार के सदस्यों को डराने के लिए अपने सिर पर ब्लेड से वार किया। तब उसे नौ टांके लगे थे।
खिमजी अवैध शराब की तस्करी में भी शामिल था। दिल्ली पुलिस राजकोट में खिमजी के दोस्तों और परिवार के सदस्यों समेत 10 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और जो सुराग मिले हैं, उन पर नजर रख रहे हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन की योजना
खिमजी ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने आवारा कुत्तों को दूसरी जगह बसाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी, ठीक वैसे ही जैसे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था। एक सूत्र ने बताया, “अगर जरूरत पड़ी तो हम उसे आगे की जांच के लिए राजकोट स्थित उसके पैतृक स्थान भी ले जा सकते हैं।” खिमजी के मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हमले से पहले उसने कोई महत्वपूर्ण जानकारी डिलीट तो नहीं की थी।
खिमजी को अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उसने पुलिस को बताया है कि वह आवारा कुत्तों का मुद्दा उठाने के लिए मुख्यमंत्री के जनसुनवाई कार्यक्रम में गया था। राजकोट पुलिस के अनुसार, खिमजी 19 अगस्त को आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए मध्य प्रदेश के उज्जैन से दिल्ली गया था।

