Live Updateदिल्लीन्यूज़राज्य-शहर

Delhi News: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष और केंद्रीय पर्यटन मंत्री के बीच बैठक, हेरिटेज विकास पर चर्चा

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष, विजेंद्र गुप्ता ने आज केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री, गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। इस अहम बैठक का मकसद दिल्ली विधानसभा को राष्ट्रीय महत्व की 'लिविंग हेरिटेज साइट' के रूप में विकसित करना था

Delhi News: दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष, विजेंद्र गुप्ता ने आज केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री, गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। इस अहम बैठक का मकसद दिल्ली विधानसभा को राष्ट्रीय महत्व की ‘लिविंग हेरिटेज साइट’ के रूप में विकसित करना था, जिसके लिए संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय से मार्गदर्शन और सहायता मांगी गई।

READ MORE :Up News: यूपी पंचायत चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर! योगी कैबिनेट का बड़ा दांव

मंत्री शेखावत ने दिया पूरा आश्वासन

पर्यटन मंत्री शेखावत ने इस अनूठी पहल की दिल खोलकर सराहना की और मंत्रालय की ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि वह बहुत जल्द संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ खुद दिल्ली विधानसभा का दौरा करेंगे। इस दौरे का लक्ष्य परियोजना का मौके पर जायजा लेना और जो भी जरूरी सहायता हो, उसे मुहैया कराना है।

विधानसभा की समृद्ध विरासत को सहेजने का प्रयास
बैठक के दौरान, अध्यक्ष गुप्ता ने मंत्री शेखावत को जानकारी दी कि विधानसभा सचिवालय भवन की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने और इसके महत्व को आम जनता तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने अपनी दूरदृष्टि साझा करते हुए बताया कि कैसे विधानसभा परिसर को देश की समृद्ध विधायी परंपरा का प्रतीक बनाया जा सकता है।

READ MORE AT: मोदी 3.0 के एक साल पूरे होने पर 4 जून को होगी मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, 11 साल की उपलब्धियों पर होगी चर्चा

गुप्ता ने 20 मई 2025 को हुई एक खास बैठक का भी जिक्र किया, जिसमें संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के अधिकारी शामिल हुए थे। उस बैठक में तकनीकी और वित्तीय सहायता देने का आश्वासन मिला था। उन्होंने 23 मई 2025 को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय और दिल्ली विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों के बीच हुई सकारात्मक बातचीत को भी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति बताया।

अध्यक्ष गुप्ता ने संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय से अनुरोध किया कि संबंधित अधिकारियों को इस परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट को अंतिम रूप देने के लिए जरूरी निर्देश दिए जाएं, ताकि यह ऐतिहासिक पहल समय पर आगे बढ़ सके।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने विश्वास दिलाया कि वह स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जल्द ही दिल्ली विधानसभा का दौरा करेंगे और वहां चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने अध्यक्ष गुप्ता को आश्वस्त किया कि संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक महत्व को पुनः स्थापित करने के लिए हर संभव सहायता देगा। शेखावत ने उम्मीद जताई कि दिल्ली विधानसभा न केवल राजधानी बल्कि पूरे देश के पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगी।

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button