ट्रेंडिंग

Yograj Singh On Dhoni:”धोनी ने हरवाया वर्ल्डकप” युवराज के पिता ने लगाए गंभीर आरोप!

"Dhoni made us lose the World Cup" Yuvraj's father makes serious allegations!

Yograj Singh On Dhoni: युवराज सिंह के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी पर जमकर जहर उगला है। योगीराज अक्‍सर धोनी पर निशाना साधते नजर आए हैं। उन्‍होंने धोनी पर युवराज का करियर बर्बाद करने का आरोप भी लगाया। उन्‍होंने कहा मैं MS धोनी को माफ नहीं करूंगा। उन्हें अपना चेहरा आईने में देखना चाहिए।

दिग्गज ऑलराउंड खिलाड़ी युवराज सिंह के पिता और इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य योगराज सिंह ने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी पर अपनी भड़ास निकाली है। योगराज सिंह धोनी से इतने नाराज है कि उन्होंने यहां तक कह दिया है कि वह भारत के पूर्व कप्तान को कभी माफ नहीं कर पाएंगे। योगराज सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में धोनी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी वजह से ही युवराज सिंह का करियर बर्बाद हुआ।

ZEE स्विच U Tube चैनल से बातचीत में योगीराज सिंह ने धोनी को लेकर कहा, “मैं MS धोनी को माफ नहीं करूंगा। उन्हें अपना चेहरा आईने में देखना चाहिए। वह एक बहुत बड़े क्रिकेटर हैं, मगर उन्होंने मेरे बेटे के साथ जो किया है वह सब अब सामने आ रहा है। इसे जीवन में कभी भी माफ नहीं किया जा सकता। मैंने जीवन में 2 चीजें कभी नहीं की हैं। चाहे वे मेरे परिवार के सदस्य हों या मेरे बच्चे, मैंने उन्हें अपने जीवन में कभी स्वीकार नहीं किया और जिन लोगों ने मेरे साथ गलत किया, मैंने उन्हें कभी माफ नहीं किया।

युवराज का करियर था टॉप पर

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर योगराज सिंह जो भी दावे करते हों, मगर यह भी सच है कि युवराज का करियर धोनी की कप्तानी में टॉप पर था। युवराज ने धोनी की कप्तानी में 2007 T20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे World cup में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिसके कारण टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। युवराज सिंह टीम इंडिया की सफलता के लिए आवश्यक थे, भले ही धोनी ने इन दोनों बड़े टूर्नामेंटों में टीम का नेतृत्व किया था।

हालांकि, योगराज सिंह की राय इससे बिल्कुल अलग बनी हुई है। उनका मानना है कि धोनी के कारण युवराज सिंह का करियर समय से पहले खत्म हो गया है क्योंकि उनके पास अभी 4-5 साल क्रिकेट खेलने के लिए बचे हुए थे। इंटरव्यू में योगराज सिंह ने कहा, ‘उस आदमी (MS Dhoni) ने मेरे बेटे का जीवन बर्बाद कर दिया जो 4,5 साल और खेल सकता था। मैं सभी को चुनौती देता हूं कि युवराज जैसा बेटा पैदा करें। यहां तक कि गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग (Gautam Gambhir and Virender Sehwag) ने अतीत में कहा है कि युवराज सिंह जैसा दूसरा नहीं होगा। कैंसर जैसी बीमारी होने के बावजूद युवराज (yuvraj singh)देश के लिए World cup जीता। इसके लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए।’

युवराज सिंह का करियर

बता दें कि युवराज सिंह ने भारत के लिए साल 2000 में अपना डेब्यू किया था। इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम के लिए 402 इंटरनेशनल मैचों में 11178 रन बनाए, जिसमें 17 शतक और 71 फिफ्टी शामिल रही। युवराज सिंह ने भारत के सर्वकालिक महानतम खिलाड़ियों में से एक के रूप में अपना करियर समाप्त किया। वह भारत की उन टीमों का हिस्सा थे जिन्होंने ICC champion trophy 2002, ICC T20 world cup 2007 और ICC क्रिकेट World cup 2011 जीता। जून 2017 में, उन्होंने Westindies के खिलाफ भारतीय के रूप में अपना आखिरी मैच खेला और जून 2019 में, उन्होंने सभी International cricket से संन्यास की घोषणा की।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button