ट्रेंडिंग

धोनी के इस जबरा फैन ने खून से लिखा ‘आई लव यू’ ‘माही’  आपको आना ही होगा, जानिए दिवानगी की पूरी दास्तां

LOVE YOU MAHI: दुनिया के दिग्गज, दमदार, प्रेरणादायी माने जाने वाले क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी लाखों करोड़ो दिलों में राज करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के एक से बढ़कर एक चाहने वालें हैं। जिसकी लंबी लिस्ट मिल जाएगी। और उस लिस्ट में आपने कई फैंस देंखे होंगे उन्हें अपना आईडल मानते हैं। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के एक ऐसे जबरा फैंस की जबरजस्त दिवानगी दिखाने और बताने जा रहें जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। ऐसी दिवानगी आपने देखी नही होगी। इतना ही नहीं इस फैंन की महेंद्र सिंह धोनी के लिए दिवानगी देख आप खुद उसके फैन बन जाएंगे।

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी का 7 जुलाई को बर्डे है। ऐसे मौके को यादगार बनाने के लिए उनके फैन ने जो कुछ किया वो चर्चा का विषय बना हुआ है। धोनी के फैन ने अपने खून से इनविटेशन कार्ड लिखा जिसमें लिखा है कि आई लव यू माही, आपको आना है, लिखकर क्रिकेटर महेंद्र सिहं धोनी को बुलाया है। इतना ही नही उस पत्र के पीछे विजेश ने खून से और भी प्यारा समर्पण किया है। कहीं न कहीं इससे साबित होता है कि विजेश ने ये साबित करना चाहा है कि माही का उनसे बढ़कर कोई फैन नही है।

आपको बता दें कि इतना ही नही विजेश ने 7 जुलाई के लिए अलग अलग 5 जगहों पर प्रतियोगिताएं भी आयोजित करने की युक्ति बना रखी है। जिसमें 12 टीमें भाग लेंगी जिसका पंजीयन एक जुलाई तक किया जाएगा। साथ ही प्रतियोगिता में जीतने वाली टीम को 31  हजार और उपविजेता को 6 हजार के नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

देखा जाए तो ऐसा पहली बार हुआ कि किसी क्रिकेटर के जन्मदिन को खास बनाने के लिए किसी फैंस ने इतना बड़ा साहसी कदम उठाया हो। इस आयोजन की हर तरफ चर्चा हो रही है। खून से लिखा हुआ पत्र सोशल मिडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है। इसे लोग खूब  पंसद कर रहें हैं और साथ लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहें हैं।

दरअसल धोनी का जबरा फैन राजस्थान के भीलवाड़ा से है। जिसमें क्रिकेटर धोनी के प्रति जबरजस्त दिवानगी देखने को मिली है। बता दें कि जिले में शाहपुरा में विजेश नाम के शख्स ने 7 जूलाई को हैप्पी बर्थडे वर्ड कप करने की घोषणा की है। 7 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी का बर्डे है। जिसको लेकर विजेश काफी उत्सुक औऱ उत्साहित है कि महेंद्र सिंह का बर्डे नजदीक आ रहा है।

Priyanshi Srivastava

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button