Ranveer Singh Dhurandhar 2: बॉर्डर 2 के साथ बजेगा ‘धुरंधर 2’ का बिगुल, रणवीर सिंह की फिल्म का मेगा प्लान
Dhurandhar 2 Teaser: बॉलीवुड में जब देशभक्ति और एक्शन का तडका लगता है, तो बॉक्स ऑफिस पर धमाका तय माना जाता है। इसी फॉर्मूले को ध्यान में रखते हुए रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स ने एक ऐसी रणनीति बनाई है, जो रिलीज़ से पहले ही फिल्म को सुपरहिट रेस में शामिल कर सकती है।
दरअसल, 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर ‘बॉर्डर 2’ के साथ सिनेमाघरों में दर्शकों को ‘धुरंधर 2’ का दमदार टीजर देखने को मिलेगा। यानी बॉर्डर 2 अकेले नहीं, बल्कि रणवीर सिंह की फिल्म का तूफानी टीजर भी अपने साथ लेकर आएगी।
बॉर्डर 2 के साथ क्यों लॉन्च हो रहा है ‘धुरंधर 2’ का टीजर?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर’ के निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म के एंड क्रेडिट सीन को एक नए टीज़र फॉर्मेट में री-एडिट किया है। यही टीज़र बॉर्डर 2 की स्क्रीनिंग के दौरान बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसका मकसद साफ है दर्शकों को एक बार फिर ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट याद दिलाना और नए विजुअल्स के जरिए एक्साइटमेंट बढ़ाना।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
ईद 2026 पर पहले से कंफर्म है ‘धुरंधर 2’ की रिलीज
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की रिलीज़ डेट पहले ही ईद 2026 यानी 19 मार्च के लिए लॉक की जा चुकी है। मेकर्स चाहते हैं कि बॉर्डर 2 देखने आए दर्शक उसी वक्त ‘धुरंधर 2’ के लिए भी सिनेमाघरों में लौटने का मन बना लें।
देशभक्ति की लहर का फायदा उठाना चाहते हैं मेकर्स
सोर्स के मुताबिक, धुरंधर 2 और बॉर्डर 2 दोनों ही राष्ट्रवादी फिल्में हैं और जियो स्टूडियोज़ देशभक्ति सिनेमा की मौजूदा लहर का पूरा फायदा उठाना चाहता है।’ यही वजह है कि ‘धुरंधर 2’ का टीजर सिर्फ थिएटर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी रिलीज किया जाएगा।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
‘टॉक्सिक’ से होगी सीधी टक्कर
हालांकि रणवीर सिंह के लिए राह पूरी तरह आसान नहीं है। ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर चुका है और 5 दिसंबर को रिलीज होने के बावजूद अब भी अच्छा बिजनेस कर रहा है। लेकिन पार्ट 2 को साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से सीधी टक्कर मिलेगी। खास बात यह है कि ‘टॉक्सिक’ भी 19 मार्च 2026 को ही रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश तय माना जा रहा है।
Political News: Find Today’s Latest News on Politics, Political Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरें from India and around the World on News watch india

