Sliderट्रेंडिंगबॉलीवुडमनोरंजन

Dino Morea Mithi River Scam: मीठी नदी घोटाले में डिनो मोरिया की पेशी बॉलीवुड स्टार पर बढ़ता कानूनी शिकंजा।

बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया, जो फिल्म 'राज' में अपनी अदाकारी से मशहूर हुए, हाल ही में एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उन्हें मीठी नदी सफाई परियोजना से जुड़े एक कथित घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया।

Dino Morea Mithi River Scam: बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया, जो फिल्म ‘राज’ में अपनी अदाकारी से मशहूर हुए, हाल ही में एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उन्हें मीठी नदी सफाई परियोजना से जुड़े एक कथित घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया।

मीठी नदी घोटाला 65 करोड़ से अधिक की अनियमितता

इस मामले में मीठी नदी की सफाई और रखरखाव के लिए आवंटित ₹65 करोड़ से अधिक की राशि के दुरुपयोग का आरोप है। पुलिस के अनुसार, सफाई परियोजना में कई अनियमितताएं पाई गई हैं और इस घोटाले में कई प्रमुख हस्तियों के नाम सामने आए हैं, जिनमें डिनो मोरिया भी शामिल हैं।

Sunil Shetty: इतिहास में दबे असली वीरों की गाथाएं जिनकी गूंज आज भी हमारी मिट्टी में है।

EOW के समक्ष डिनो मोरिया की पेशी

डिनो मोरिया को पूछताछ के लिए बुलाया गया, जहां उनसे परियोजना में उनकी भूमिका को लेकर सवाल पूछे गए। इस पेशी ने बॉलीवुड में हलचल मचा दी है, क्योंकि डिनो का नाम पहले भी अन्य विवादों में आ चुका है।

पहले भी विवादों में घिरे रह चुके हैं डिनो मोरिया

यह पहली बार नहीं है जब डिनो मोरिया कानूनी पचड़ों में फंसे हैं। इससे पहले 2021 में, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्टर्लिंग बायोटेक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी संपत्तियों को अटैच किया था। इसके अलावा, दिशा सालियन की मौत से जुड़े मामले में भी डिनो मोरिया का नाम चर्चा में आया था।

पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking

नए प्रोजेक्ट्स पर भी नजरें

विवादों के बीच डिनो मोरिया हाल ही में नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘राणा नायडू’ के दूसरे सीजन में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आए। उनकी यह भूमिका दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

आगे की जांच और संभावनाआएं

मीठी नदी घोटाले में डिनो मोरिया से जुड़ी जांच अभी जारी है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी कई खुलासे हो सकते हैं।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written By। Kritika Kumari। National Desk। Delhi

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button