Live UpdateSliderचुनावट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरमध्य प्रदेशराजनीतिराज्य-शहर

Lok Sabha Election 2024 MP: आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे एक दिवसीय दौरे पर रीवा

Today Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav reached Rewa on a one-day visit.

Lok Sabha Election 2024 MP: लोकसभा का चुनावी बिगुल बजने के बाद आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक दिवसीय दौरे पर रीवा पहुंचे। कोठी कंपाउंड में स्थित नामांकन सभा स्थल से चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के कार्यकाल को याद करते हुए जमकर हमला बोला। सीएम मोहन यादव ने कहा की इनके जमाने में तो एक छोटे से देश पाकिस्तान के सैनिक हमारे देश के सैनिकों के सिर काट कर ले जाते थे और फिर वहा फुटबॉल खेलते थे और कांग्रेस की सरकार मूक दर्शक बने देखती थी। लेकिन अब ये बदलता भारत है नारेंद्र मोदी का भारत है। अब तो घर में घुस के मार कर वापस आने का दम अगर किसी मे है तो वह नरेन्द्र मोदी और भारतीय जानता पार्टी की सरकार है।

सभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस की विकास करने की इक्षा शक्ति ही नही थी। कांग्रेस ने क्षेत्र को गुलाम बनाया हुआ था। कहां 70 साल और कहां 10 साल, ये जो चुनाव हो रहा है हमारे 10 साल का हो रहा है। इस देश के जवानों ने देश की रक्षा करने के लिऐ अपना सबकुच कुर्बान किया, लेकिन दुर्भाग्य के साथ पाकिस्तान के छोटे से देश के सैनिक हिंदुस्तान के सैनिकों के सिर काट कर ले जाते थे और उससे फुटबॉल खेलते थे। इस देश में मुंबई – दिल्ली जहां देखो वहां अतंकवादी घटनाएं होती थीं, लेकिन कांग्रेस कुछ नही करती थी।

कांग्रेस ने बार बार हिंदू मुसलमान किया। राम मन्दिर का निर्णय हुआ तो समझो देश में आग लग जाएगी। अयोध्या में सरयू किनारे भगवान राम के जन्म स्थान पर अगर मंदिर नही बनेगा तो इस देश में उनका महत्त्व क्या है। भारत की पहचान पूरी दुनिया में भगवान राम और कृष्ण से है लेकिन बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है की राम मंदिर जैसे पवित्र मुद्दे को भी बार बार उलझाया गया और उसमें अड़ंगे लगाए गए। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि, जैसे ही सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आया बाल बराबर भी कोई झंझट नहीं हुई और धूमधाम से राम मंदिर का भव्य लोकार्पण किया गया। हिंदू के सम्मान का कांग्रेस को अपमान करने का अधिकार किसने दिया देश के हिंदुओ के भावनाओं को बार बार कुठाराघात करने का प्रयास किया गया। हमने निमंत्रण दिया उन्होंने ठुकरा दिया। राम मंदिर बनने में किसी ने बार बार अड़ंगे लगाए तो वह एक मात्र पार्टी कांग्रेस है।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button