Doha Diamond League 2025: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर थ्रो कर बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
भारतीय भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग 2025 में अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए इतिहास रच दिया। नीरज ने प्रतियोगिता के तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर भाला फेंककर न सिर्फ अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, बल्कि भारत का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बना डाला। यह पहली बार है जब नीरज ने 90 मीटर से अधिक दूरी तय की है।
Doha Diamond League 2025: भारतीय भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग 2025 में अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए इतिहास रच दिया। नीरज ने प्रतियोगिता के तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर भाला फेंककर न सिर्फ अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, बल्कि भारत का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बना डाला। यह पहली बार है जब नीरज ने 90 मीटर से अधिक दूरी तय की है।
नीरज चोपड़ा इस सीजन का पहला इवेंट खेल रहे थे और भारत की ओर से किशोर जेना के साथ दोहा में हिस्सा ले रहे थे। इसके अलावा गुलवीर सिंह (5000 मीटर) और पारुल चौधरी (महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़) भी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
पढ़े : IPL 2025 Rescheduled: आईपीएल 2025 फिर से शुरू, जानें किन शहरों में और कब होंगे मुकाबले?
पहले थ्रो से ही ली बढ़त
नीरज ने प्रतियोगिता की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। अपने पहले प्रयास में ही उन्होंने 88.44 मीटर की दूरी तय कर दी और विरोधियों को चुनौती दे दी कि वह किस लय में हैं। हालांकि दूसरा थ्रो फाउल रहा, लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने ऐतिहासिक 90.23 मीटर का थ्रो कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
जूलियन वेबर से मिली कड़ी टक्कर
प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में जर्मनी के जूलियन वेबर ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए 91.06 मीटर की थ्रो फेंकी और मुकाबले में पहला स्थान हासिल किया। यह वेबर का सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इस कारण नीरज को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। तीसरे स्थान पर ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स रहे, जिन्होंने 85.64 मीटर थ्रो किया।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
खिलाड़ी और उनके प्रदर्शन
जूलियन वेबर – 91.06 मीटर (पहला स्थान)
नीरज चोपड़ा – 90.23 मीटर (दूसरा स्थान)
एंडरसन पीटर्स – 85.64 मीटर (तीसरा स्थान)
अरशद नदीम ने नहीं लिया हिस्सा
इस बार टूर्नामेंट में पाकिस्तान के पेरिस ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम ने हिस्सा नहीं लिया। वहीं जैकब वडलेज और अन्य शीर्ष जेवलिन थ्रोअर भी इस स्पर्धा में मौजूद रहे।
नीरज चोपड़ा का यह प्रदर्शन आगामी ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले भारत के लिए बड़ी उम्मीदें लेकर आया है।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV