Live UpdateSliderन्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रराज्य-शहर

Salman Khan Home Firing Case Live Update Today:‘भाईजान’ से भी ज्यादा पावरफुल है लॉरेंस बिश्नोई!

Lawrence Bishnoi, the gangster who repeatedly threatened to kill Salman Khan and opened fire at his house, may soon be caught by Mumbai Police.

Salman Khan Home Firing Case Live Update Today:बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की जान इन दिनों खतरे में चल रही है। दबंग खान भले ही मीडिया के सामने कुछ भी ना बोल पा रहे हों….लेकिन डर सलमान खान को भी सता रहा है। शेरा जैसा बॉडीगार्ड…तमाम फोर्स होने के बाद भी लॉरेंस खुलेआम सलमान भाई को धमका रहा है।


सलमान खान (Salman Khan) को बार-बार जान से मारने की धमकी देने वाला.. उनके घर गोली चलवाने वाला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अब जल्द ही मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ सकता है…अब लॉरेंस को उसके कारनामों का हिसाब चुकाना पड़ सकता है।अब ना लॉरेंस का अनमोल बचेगा..और ना उसके गुर्गे.. चाहे वो देश के किसी हिस्से में छिपे हों.. या फिर परदेस में क्यों ना बैठे हों।बॉलीवुड के सुपरस्टार के घर गोली चलवा कर बिश्नोई ब्रदर्स मुंबई पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में आ गया है.. और अब उसका बचना बेहद मुश्किल है… ताज़ा अपडेट ये है कि मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को सलमान के घर फायरिंग मामले में ‘वांटेड आरोपी’ घोषित किया है। साथ ही मुंबई पुलिस जल्द ही लॉरेंस बिश्नोई की हिरासत मांग सकती है.. इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने FIR में 3 और धाराएं जोड़ दी हैं।सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में शुरु से ही लॉरेंस बिश्नोई के गैंग का नाम सामने आ रहा था.. लॉरेंस के भाई अनमोल ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए इस हमले में अपना हाथ बताया था.. हालांकि लॉरेंस बिश्नोई इस वक्त गुजरात की साबरमती जेल में बंद है.. वहीं सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस का भाई अनमोल अमेरिका में हैं.. मगर बिश्नोई ब्रदर्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में मौज़ूद अपने गुर्गों की मदद से सलमान और उनके परिवार को बार-बार परेशान किया।
पिछले 2 साल के भीतर सलमान खान को 6 बार धमकी दी गई है। इससे पहले 29 नवंबर 2023 को सोशल मीडिया के ज़रिए धमकी मिली। 9 मई 2023- गोल्डी बरार के नाम से धमकी भरा ई-मेल मिला। 10 अप्रैल 2023 – सलमान खान को मारने की धमकी मिली। मार्च 2023 को- लॉरेन्स बिश्नोई- गोल्डी बरार के नाम पर जान से मारने की धमकी। 5 जून 2022 – सलमान और उनके पिता को धमकी मिलती है। लेकिन इस बार लॉरेंस बिश्नोई ने सारी सीमा लांघ दी.. और सलमान खान के घर पर गोली चलवा दी.. जिसका खामियाजा अब उसे भुगतना ही होगा.।


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खुद सलमान के घर जाकर उनसे मुलाकात की..और भरोसा दिलाया कि सलमानके दुश्मन मिट्टी में मिला दिए जाएंगे।मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच इस केस में गुजरात के भुज से दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनका नाम विक्की और सागर है.. इन दोनों शूटर्स पर ही 14 अप्रैल को सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग करने का आरोप है.. गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पैसों के लिए लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर ऐसा किया था.. फिलहाल दोनों आरोपी 25 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर हैं.. और मुंबई पुलिस लगातार उनसे लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े राज़पता करने में जुटी है ।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button