Facebook and Instagram Down Worldwide: फेसबुक और Instagram अचानक हुए डाउन, Meta के सर्वर में आई बड़ी गड़बड़ी
Facebook and Instagram Down Worldwide: दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों में शामिल Meta के प्लेटफॉर्म Facebook और Instagram गुरुवार शाम अचानक ठप पड़ गए, जिससे करोड़ों यूजर्स (Facebook and Instagram Down Worldwide) को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई देशों के लोगों ने शिकायत की कि वे अपने अकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स को ऐप और वेबसाइट दोनों पर लॉग-इन करने में दिक्कत आ रही है।
सर्वर डाउन होने की वजह से सोशल मीडिया पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भारत समेत कई देशों में यूजर्स ने रिपोर्ट किया कि Facebook और Instagram अचानक काम करना बंद (Facebook and Instagram Down Worldwide) कर चुके हैं। Meta की ओर से भी तकनीकी समस्या की पुष्टि करते हुए संकेत दिया गया कि इंजीनियरिंग टीम इस गड़बड़ी को ठीक करने में जुटी हुई है।
Meta AI Investment News: अब फ्री नहीं रहेगा सोशल मीडिया? Meta के पेड प्लान्स ने बढ़ाई हलचल
Facebook पर दिखा Error Message
सर्वर में आई तकनीकी खराबी के बाद Facebook की आधिकारिक वेबसाइट खोलने वाले यूजर्स को एक एरर मैसेज दिखाई देने लगा। पेज रिफ्रेश करने पर स्क्रीन पर लिखा हुआ नजर आया, ‘Sorry, Something went Wrong’। इसके नीचे कंपनी की ओर से संदेश दिया गया कि समस्या को ठीक करने के लिए काम किया जा रहा है और जल्द ही सेवाएं सामान्य कर दी जाएंगी। इस मैसेज के सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि दिक्कत केवल (Facebook and Instagram Down Worldwide) किसी एक यूजर के अकाउंट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह Meta के सर्वर से जुड़ी व्यापक तकनीकी समस्या है।
Instagram यूजर्स भी हुए प्रभावित
Facebook के साथ-साथ Instagram पर भी असर देखने को मिला। कई यूजर्स ने शिकायत की कि उनकी फीड रिफ्रेश नहीं हो रही, स्टोरीज लोड नहीं हो रहीं और अकाउंट एक्सेस करने में परेशानी हो रही है। कुछ लोगों ने बताया कि ऐप (Facebook and Instagram Down Worldwide) खुल तो रहा है लेकिन कंटेंट लोड नहीं हो रहा, जबकि कई यूजर्स सीधे लॉग-इन स्क्रीन पर अटक गए। इससे साफ हो गया कि Meta के दोनों बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक साथ तकनीकी बाधा का सामना कर रहे हैं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
भारत समेत कई देशों में दिखा असर
यूजर्स की शिकायतों से पता चला कि यह समस्या किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं थी। अमेरिका, यूरोप, एशिया और भारत सहित कई देशों से लगभग एक ही समय पर सर्वर डाउन होने की रिपोर्ट सामने आई। भारत के दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पटना, लखनऊ और अन्य बड़े शहरों के यूजर्स ने (Facebook and Instagram Down Worldwide) भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के काम नहीं करने की जानकारी साझा की। कई लोगों ने अन्य प्लेटफॉर्म्स पर स्क्रीनशॉट शेयर कर अपनी परेशानी बताई।
Downdetector पर शिकायतों की बाढ़
सर्वर डाउन होने के कुछ ही मिनटों के भीतर आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector पर शिकायतों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। रिपोर्ट के अनुसार 12 जून शाम 7:01 बजे तक 1,04,001 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक, 56 प्रतिशत यूजर्स को Facebook ऐप चलाने में परेशानी हुई। 25 प्रतिशत लोगों को लॉग-इन संबंधी दिक्कतों का सामना (Facebook and Instagram Down Worldwide) करना पड़ा। 11 प्रतिशत यूजर्स Facebook वेबसाइट एक्सेस नहीं कर पाए। बाकी शिकायतें सर्वर कनेक्टिविटी और अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़ी थी। इन आंकड़ों से साफ है कि आउटेज का असर वैश्विक स्तर पर लाखों यूजर्स पर पड़ा।
Meta की टीम समस्या सुलझाने में जुटी
हालांकि Meta की ओर से अभी तक तकनीकी खराबी की सटीक वजह नहीं बताई गई है, लेकिन कंपनी ने संकेत दिया है कि इंजीनियरिंग टीमें समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने में लगी हुई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के बड़े आउटेज (Facebook and Instagram Down Worldwide) अक्सर सर्वर कॉन्फिगरेशन, डेटा सेंटर में तकनीकी खराबी या नेटवर्किंग सिस्टम में आई किसी समस्या के कारण होते हैं। हालांकि वास्तविक कारण Meta की आधिकारिक जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
जैसे ही Facebook और Instagram डाउन हुए, यूजर्स अन्य प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हो गए और आउटेज को लेकर चर्चा शुरू हो गई। कई लोगों ने मजाकिया मीम्स शेयर किए, जबकि कई यूजर्स ने चिंता जताई कि उनका बिजनेस और ऑनलाइन काम प्रभावित हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आज के डिजिटल दौर में Meta के प्लेटफॉर्म्स का ठप होना केवल सोशल नेटवर्किंग (Facebook and Instagram Down Worldwide) तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका असर डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन बिजनेस, कंटेंट क्रिएटर्स और विज्ञापन उद्योग पर भी पड़ता है।

