खेलट्रेंडिंगन्यूज़

FIFA World Cup 2022: पुर्तगाल ने घाना को बुरे तरीके से लताड़ा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी अपने नाम किया ये इतिहास

घाना के खिलाफ कल हुए मैच (FIFA World Cup 2022) में पुर्तगाल के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया। फीफा में पुर्तगाल के पहले ही मैच में खिलाड़ी आते ही गोल दाग गए और इसी के साथ विश्वकप में लगातार पांचवीं बार गोल दागने वाले प्लेयर बनें।

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2022) दिन-प्रतिदिन और भी दिलचस्प होते जा रहा है। गुरुवार यानि कल घाना- पुर्तगाल के बीच मुकाबला हुआ था जिसमें पुर्तगाल ने घाना को 3-2 से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच कल का मुकाबला काफी जबरदस्त था, जिसमें कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। कल का मैच (FIFA World Cup 2022) दर्शकों के लिए भी बेहद मजेदार था। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कल के मैच में गोल दाग कर इतिहास भी रच दिया।

खिलाड़ी ने रचा इतिहास

घाना के खिलाफ कल हुए मैच (FIFA World Cup 2022) में पुर्तगाल के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया। फीफा में पुर्तगाल के पहले ही मैच में खिलाड़ी ने 65वें मिनट में गोल दागा और इसी के साथ विश्वकप में लगातार पांचवीं बार गोल दागने वाले प्लेयर बनें। रोनाल्डो ने इससे पहले साल 2006, 2008, 2010 और 2018 में गोल मारा था। इसी के साथ खिलाड़ी के नाम के साथ विश्वकप में 8 गोल दागने का रिकॉर्ड बन गया है और इसके अलावा इंटरनेशनल मैच उन्होने 117 गोल दागे हैं।

पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो अपने शुरुआती वक्त में ही गोल दाग देते लेकिन घाना के गोलकीपर लॉरेंस ने सतर्कता के साथ उन्हें ये करने से रोक दिया और फुटबॉल उनके कब्ज़े से बाहर कर दी। पहला हाफ मैच पुर्तगाल के लिए काफी चुनौतीपुर्ण रहा था क्योकि घाना ने पुर्तगाल के हर दाव को अपने खेल से पलट दिया था। इसी के साथ कप्तान रोनाल्डो ने 65वें मिनट में पहला गोल किया जिसके बाद से उनकी टीम के जाओ फेलिक्स ने 78वें मिनट और राफेल लियाओ ने 80वें मिनट पर गोल करते हुए मैच को अपने नाम कर लिया।

रोनाल्डो के नाम से गूंजा स्टेडियम

रोनाल्डो के गोल मारते ही पूरा स्टेडियम उनके नाम से गूजंने लगा था। फैंस स्टेडियम में अपने फेवरेट प्लेयर का नाम लेकर चिल्ला रहे थें। उनके गोल पर घाना का गोलकीपर भी उनके मूव को नही समझ पाया और ना ही उनके गोल को रोक पाया जिसके बाद पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। इस गोल के बाद फैंस दो गुटों में बंट गए और जिसके बाद एक का कहना था कि ये पनेल्टी है तो दूसरे का कहना था कि ये पेनेल्टी नही है।

यह भी पढ़ें: Cristiano Ronaldo FIFA World Cup: आखिर क्यों लगा रोनाल्डो पर इतना बड़ा जुर्माना? दो मैचों से भी हो गए बैन

नम आंखों के साथ नज़र आएं रोनाल्डो

अपने कल के मैच से पहले पुर्तगाल टीम के कप्तान व फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी काफी इमोशनल नज़र आएं। मैच से पहले की उनकी कई फोटोज़ वायरल हो रही हैं जिसमे देखा जा सकता है कि उनकी आंखें लाल हैं। रोनाल्डो फुटबॉल के सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। खिलाड़ी को अक्सर फॉरर्वड पॉज़िशन में खेलते देखा गया है।

NEWS WATCH INDIA
Ashok Kumar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button