FIFA World Cup 2022
नई दिल्ली: फीफा विश्र्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) आगाज होने पर कतर ने अपने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. आपको बता दें कि विश्र्व कप की मेजबानी कतर के हाथों में है लेकिन उसे टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में ही हार का सामना करना पड़ रहा है.

आज तक के रिकॉर्ड में विश्र्व कप के 92 साल के इतिहास में कतर ने बहुत ही खराब प्रदर्शन करने वाली मेजबान टीम बन गई. पहले ही मैच में उसे इक्वाडोर ने 2-0 से हराया था.
ये भी पढें- FIFA World Cup 2022: आखिर फीफा में जाकिर को क्यों दी गई जगह? नाइक के पहुंचने से भारत नाराज़
इस हार के साथ ही कतर फीफा विश्र्व कप के अपने शुरुआती मैच हारने वाला पहला मेजबान देश बन गया है. पिछले मेजबान देशों में से 16 ने अपना पहला गेम जीता. वहीं 6 टीमों ने मैच को ड्रॉ कराया. लेकिन अब तक सिर्फ कतर ही है जिसे मेजबान देश के रूप में पहले मुकाबले के तहत हार का सामना करना पड़ा.

सेनेगल के हाथों लगातार दूसरी बार हार और इक्वाडोर तथा नीदरलैंड का मैच ड्रॉ रहने के बाद मेजबान कतर पहले ही हफ्ते में विश्र्व कप से बाहर हो गया. कतर की टीम की रक्षण में हुई चूक का फायदा उठाते हुए सेनेगल ने पहला गोल दागा और उसे शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में 3-1 से हराया.

वहीं स्ट्राइकर इनेर वालेंशिया के विश्व कप के तीसरे गोल की मदद से इक्वाडोर ने शुक्रवार 25 नवंबर की देर रात नीदरलैंड को 1-1 से ड्रॉ के बाद रोक दिया. इसके साथ ही मेजबान कतर का एक सप्ताह के अन्दर ही फीफा विश्र्व कप 2022 में अभियान समाप्त हो गया. कतर, नीदरलैंड, इक्वाडोर और सेनेगल के साथ ग्रुप ए में ही था.

