Foreign NewsSliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Bird Flu Vaccination: फिनलैंड शुरू करेगा मनुष्यों के लिए बर्ड फ्लू का टीकाकरण

Finland to begin bird flu vaccination for humans

Bird Flu Vaccination: फिनलैंड अपने कुछ कर्मचारियों को बर्ड फ्लू के खिलाफ़ टीका लगाना शुरू करने जा रहा है। ऐसा करने वाला फिनलैंड पहला देश होगा। फिनलैंड के कुछ हिस्सों में अगले सप्ताह से ही टीकाकरण शुरू हो सकता है।

फिनलैंड ने वैक्सीन निर्माता सीएसएल सेकिरस से 15 देशों के लिए 40 मिलियन डोज का ऑर्डर दिया है, जिसे 10 हजार लोगों को लगाया जाएगा। इसे दो डोज में लगाया जाएगा।

अमेरिका में फेल रहा है तेजी से वायरस

यह वैक्सीन सबसे पहले रोल आउट करने वाला देश होगा। इसे उन लोगों को दिया जाएगा जिन्हें काम के दौरान एवियन इन्फ्लूएंजा का सबसे ज्यादा खतरा है और जिनकी उम्र 18 साल से ज्यादा है। बर्ड फ्लू के H5N1 स्ट्रेन ने हाल के वर्षों में लाखों मुर्गियों को मार डाला है। अमेरिका में, यह वायरस गायों में और कुछ मामलों में मनुष्यों में भी तेज़ी से फैल रहा है।

जल्द ही होगा टीकाकरण

फिनलैंड में इंसानों में बर्ड फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन जोखिम को देखते हुए सरकार खेतों में काम करने वाले लोगों को टीका लगाने जा रही है। फिनलैंड में बड़ी संख्या में फर फार्म हैं, जिसकी वजह से जानवर वायरस के संपर्क में आ सकते हैं। फिनलैंड के फर फार्म में मिंक और लोमड़ियों में बर्ड फ्लू के व्यापक प्रकोप के कारण, वायरस को फैलने से रोकने के लिए पिछले साल लगभग 485,000 जानवरों को मार दिया गया था।

फिनलैंड ने कहा कि देश ने बर्ड फ्लू के उच्च जोखिम वाले लोगों के लिए टीके खरीदे हैं। पक्षियों की देखभाल करने वाले, खेतों की सफाई करने वाले और प्रसंस्करण संयंत्रों में काम करने वाले लोगों को भी टीका लगाया जाएगा। यदि एवियन इन्फ्लूएंजा का संक्रमण किसी व्यक्ति में होता है, तो संदिग्ध या पुष्ट मामले के निकट संपर्क वाले लोगों को भी टीका लगाया जाएगा।

बर्ड फ्लू क्या है

बर्ड फ्लू, जिसे एवियन इन्फ्लूएंजा के नाम से भी जाना जाता है, एक वायरल संक्रमण है जो पक्षियों से पक्षियों में फैलता है और अधिकांश पक्षियों के लिए घातक साबित हो सकता है। हालाँकि यह जंगली पक्षियों से घरेलू पक्षियों में फैलता है, लेकिन कभी-कभी यह मनुष्यों में भी फैल सकता है। यह वायरस लगातार अपना स्वरूप बदलता रहता है।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button