ट्रेंडिंग

अयोध्या में हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम, इन लोगों ने ली शपथ

Ayodhya News: अयोध्या में आज शपथ ग्रहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। चुनाव में जीतें हुए महापौर और पार्षदों ने शपथ ली है। जिस दौरान कई लोग शामिल रहें। स्वस्थ अयोध्या-समृद्ध अयोध्या” स्लोगन के प्रति प्रतिबद्ध नवनिर्वाचित महापौर महंत गिरीश त्रिपाठी सहित 27 भाजपा और 11 निर्दल पार्षदों ने अयोध्या धाम स्थित राम कथा पार्क में शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण के बाद श्री त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या विश्व की। आध्यात्मिक, सांस्कृतिक राजधानी बनने की ओर अग्रसर है और हम इस गौरव को प्रतिष्ठित करने में पार्षदों और पूरे नगर निगम के साथ प्राण पण से प्रयास करेंगे।

अयोध्या नगरी को पर्यटन के विश्व मानचित्र पर स्थापित करने के केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के प्रयास में भी नगर निगम अपनी सशक्त और सकारात्मक भूमिका निभाएगा, उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम के दरवाजे सबके लिए खुले रहेंगे और हम सभी की समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे तथा अयोध्या की बेहतरी के लिए सभी के सुझाव का स्वागत करेंगे। नवनिर्वाचित महापौर को मंडलायुक्त गौरव दयाल ने तथा पार्षदों को महापौर ने शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कृषि मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह,विधायक वेद प्रकाश गुप्त ,रामचंद्र यादव एवं डॉ अमित सिंह सहित जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव सिंह तथा महानगर भाजपा अध्यक्ष अभिषेक मिश्र उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह में संतों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

NEWS WATCH INDIA
Ashok Kumar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button