उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

अग्नि प्रकट, अलौकिक तस्वीर और रामलला की दिव्य रूप!

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या से राम लला की पहली तस्वीर सामने आ गई है। प्रभु राम की मूर्ति की पहली झलक का भक्त काफी समय से इंतजार कर रहे थे। राम लला की पहली तस्वीर सामने आ गई है। आपको बता दें कि 22 जनवरी को प्रभु राम की जिस मूर्ति की स्थापना होनी है उनकी झलक आ गई है। रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में बने आसन पर रख दिया गया। कारीगरों ने मूर्ति को आसन पर खड़ा किया। अब मूर्ति को गंध वास के लिए सुगंधित जल में रखा जाएगा। फिर अनाज, फल और घी में भी रखा जाएगा। आज श्रीरामलला का वैदिक मंत्रों के साथ औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास कराया गया। फिर आरणी मंथन से कुंड में अग्नि प्रकट की गई। श्रीरामलला 20 जनवरी को वास्तु शांति के बाद सिंहासन पर विराजेंगे। इस बीच, जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि गर्भगृह में नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा में कोई दिक्कत नहीं है। ऐसा लोगों के दर्शन के लिए किया गया है। वही गुरूवार शाम 7 बजे से अस्थाई राम मंदिर में दर्शन बंद हो जाएंगे।

Also Read: Latest Hindi News Ayodhya Ram Mandir । News Today in Hindi

राम लला का बाल रूप बेहद अद्भुत

राम लाला की जिस मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है उस मूर्ति की लंबाई 51 इंच है और इसका वजन 1.5 टन है। राम लला का मतलब भगवान राम का बल रूप है। इसलिए भगवान राम लाला की मूर्ति को उनके बाल रूप में बनाया गया है जिसमें भगवान राम को पांच साल के बच्चे के रूप में दिखाया गया है। भगवान के कोमल चरणों को पत्थर से बने कमल पर विराजमान दिखाया है। जब मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी तब भगवान कमल पर विराजमान होकर भक्तों को आशीर्वाद देते हुए दिखेंगे। बता दें कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भगवान राम की मूर्ति की गर्भगृह के अंदर रखी गई है।

Also Read: Latest Hindi News Ayodhya Ram Mandir । News Today in Hindi

इस मूर्ति को स्थापित करने के लिए कम से कम 4 घंटे के समय लगा है। इस मूर्ति को स्थापित करने के लिए पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चार किया गया है। राज जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने एक्स पर ऐलान करते हुए जानकारी दी है कि अयोध्या में जन्मभूमि स्थित राम मंदिर में गुरुवार के दिन 12 बजकर 30 मिनट पर राम मूर्ति का प्रवेश हुआ था। बता दें कि केंद्र सरकार ने रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर 22 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक आधे दिन के अवकाश का ऐलान किया है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button