Flood Relief for Punjab: "पड़ोसी धर्म की मिसाल", पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए हरियाणा से राहत सामग्री लेकर रवाना हुए 21 ट्रक

Flood Relief for Punjab: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री से भरे 21 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने पंजाब के संकट में मानवता की मिसाल पेश की है।
सीएम सैनी ने बताया कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आई प्राकृतिक आपदा ने कई लोगों को बेघर कर दिया है। बाढ़ के कारण कई गांव जलप्रलय की चपेट में आए हैं और वहां सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
पढ़े : Nepal Protest: नेपाल में बेकाबू हालात, हरियाणा की बेटियां खतरे में, मदद की पुकार
राशन से रिश्ते तक – हरियाणा की जनता का सहयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता, सामाजिक संस्थाएं और आम नागरिक मिलकर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं।
हरियाणा की जनता ने भोजन, कपड़े, दवाइयां और अन्य जरूरी सामग्री इकट्ठा कर पंजाब के लोगों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। मानव सेवा ही सच्चा धर्म है, और यह हरियाणा ने साबित कर दिखाया है।
हरियाणा की तमाम बड़ी खबरें LIVE देंखे
15 करोड़ रुपये की तात्कालिक राहत राशि
सीएम सैनी ने बताया कि हरियाणा सरकार ने पंजाब को 5 करोड़ रुपए, हिमाचल प्रदेश को 5 करोड़ रुपए और जम्मू-कश्मीर को 5 करोड़ रुपए तात्कालिक सहायता के रूप में भेजे हैं।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि सांझेपन और संवेदनशीलता की भावना का प्रतीक है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
प्रधानमंत्री मोदी का भी जताया आभार
मुख्यमंत्री सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपए, हिमाचल के लिए 1500 करोड़ रुपए की राहत राशि की घोषणा कर यह साबित किया है कि केंद्र सरकार हर राज्य के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
सीएम ने कहा, “पीएम मोदी ने खुद लोगों से मिलकर उनकी पीड़ा सुनी और राहत पहुंचाई। इसके लिए मैं उनका हृदय से धन्यवाद करता हूं।”
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
आपदा में सेवा, सियासत से ऊपर उठी इंसानियत
हरियाणा सरकार और आम जनता ने यह संदेश दिया है कि आपदा की घड़ी में राजनीति नहीं, बल्कि संवेदना और सहयोग ज़रूरी है। यह प्रयास सिर्फ राहत नहीं, बल्कि दो राज्यों के बीच मजबूत मानवीय रिश्तों की मिसाल है।

