ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

पूर्व जोनल चेयरमैनः सरकारी गनर छुट्टी पर थे, विरोधियों ने मौका पाकर पूर्व जोनल चेयरमैन को मारी गोली

फुल कुंवर दीपावली की रात अपने फॉर्म हाउस में टहल रहे थे। वे शुगर से पीड़ित हैं,  इसीलिए रोज रात को टहलते हैं। सोमवार रात भी वह अपने फॉर्म हाउस में टहल रहे थे। उसी दौरान वहां पहले से ही छुपे दो युवकों ने उन पर गोली चला दी।

गाजियाबाद। नगर निगम के पूर्व जोनल चेयरमैन के लिए दीपावली के त्यौहार अशुभ साबित हुआ। पुरानी रंजिश के कारण दो युवकों ने उन्हें गोली मार दी। घटना के समय उनके सरकारी गनर दीपावली के कारण छुट्टी पर थे। इसकी का फायदा उठाकर विरोधियों ने उनकी जान लेने की कोशिश की। घटना थाना कविनगर क्षेत्र में सोमवार देर रात की है।

थाना कवि नगर के गांव बम्हेटा निवासी फुल कुंवर पूर्व पार्षद हैं। वे नगर निगम के जोनल चेयरमैन भी रहे हैं। फुल कुंवर दीपावली की रात अपने फॉर्म हाउस में टहल रहे थे। वे शुगर से पीड़ित हैं,  इसीलिए रोज रात को टहलते हैं। सोमवार रात भी वह अपने फॉर्म हाउस में टहल रहे थे। उसी दौरान वहां पहले से ही छुपे दो युवकों ने उन पर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली उनके जांघ में लगी और वह पार हो गई है।

यह भी पढेंः कारगिल में मोदीः प्रधानमंत्री ने जवानों के साथ मनाई दीपावली, कहा- सेना के जवान ही मेरा परिवार

गोली लगने से घायल पूर्व जोनल चेयरमैन फुल कुंवर को आनन-फानन में कोलंबिया एशिया अस्पताल में दाखिल कराया गया। उनकी  हालत खतरे से बाहर है। दीपावाली की रात को हुई इस वारदात से उनके समर्थकों में रोष है।

बताया गया है कि पुरानी रंजिश के चलते सरकार की तरफ से उन्हें गनर(सुरक्षा) मिले हुए हैं। लेकिन दीवाली के त्यौहार की वजह से उनको छुट्टी दे दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button