India vs Pakistan: पाकिस्तान को हराने के बाद गौतम गंभीर ने इरफान पठान पर साधा निशाना, सिखाया ईमानदारी का पाठ

India vs Pakistan: गौतम गंभीर चुप रहने वालों में से नहीं हैं? उन्हें तो बस मौके का इंतज़ार रहता है। टीम इंडिया के हेड कोच मौका मिलते ही अपनी राय रखने में माहिर हैं। ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने दुबई में पाकिस्तान को हराने के बाद किया था। टीम इंडिया की जीत के बाद गौतम गंभीर को एशिया कप के प्रसारण चैनल सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर कुछ पलों के लिए बुलाया गया, जहां उनसे टीम के प्रदर्शन पर चर्चा हुई। इसी चर्चा के दौरान गौतम गंभीर ने स्टूडियो में बैठे शो के गेस्ट इरफान पठान पर निशाना साधा।
पढ़े : भारत ने हाथ मिलाने से किया इनकार? पाकिस्तान ने लगाई शिकायत
गौतम गंभीर ने इरफान पठान पर साधा निशाना
टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इरफान पठान को ईमानदारी का पाठ पढ़ाया है। उन्होंने उनसे ईमानदार बने रहने को कहा। गौतम गंभीर ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में ईमानदारी बेहद जरूरी है। अगर ड्रेसिंग रूम में ईमानदार लोग हों, तो काम आसान हो जाता है। उन्होंने आगे कहा कि ईमानदारी सिर्फ ड्रेसिंग रूम में ही नहीं, बल्कि अगर भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाना है, तो हर जगह इसकी जरूरत है, चाहे वो कमेंट्री बॉक्स हो या स्टूडियो।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
गौतम गंभीर ने अपनी बात को सरल शब्दों में समझाते हुए कहा कि आप संतरे की तुलना सिर्फ संतरे से ही कर सकते हैं। आप सेब की तुलना संतरे से नहीं कर सकते। गंभीर के अनुसार, कमेंट्री करना और अपनी राय रखना बहुत आसान है। लेकिन हमें यह भी समझना होगा कि टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है। आपको उस बदलाव को देखना चाहिए। गंभीर के अनुसार, ऐसे में टीम का समर्थन करना ज्यादा जरूरी है, जो सहयोगी स्टाफ बखूबी कर रहा है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
गंभीर ने इरफान का नाम लेकर खास तौर पर कही यह बात
बेशक, गौतम गंभीर ने इस पूरे मामले में इरफान पठान का नाम नहीं लिया, लेकिन कैमरे से जाते हुए उन्होंने जो कहा, उससे साफ हो गया कि ये सब इरफान पठान के लिए था। उन्होंने इरफान पठान का नाम लेकर उनका खास तौर पर शुक्रिया अदा किया और उनसे ईमानदार बने रहने की अपील भी की। गंभीर के ऐसा कहने के पीछे की वजह इरफान के वो आहत करने वाले बयान भी हो सकते हैं, जो उन्होंने टीम इंडिया को लेकर कमेंट्री बॉक्स या स्टूडियो में बैठकर कभी-कभार दिए हैं।

