उत्तर प्रदेशन्यूज़राज्य-शहर

Ayodhya Ram Mandir : राम लला के दर्शन करने जा रहे हैं, जाने से पहले नए नियम जरूर जान लें

राम लला के दर्शन करने जा रहे हैं, जाने से पहले नए नियम जरूर जान लें

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या राम मंदिर में व्यवस्थाओं में कुछ बदलाव किए गए हैं। रामलला के पोशाक से लेकर पुजारियों के ड्रेस में बदलाव किया गया है। इसके अलावा मंदिर के अंदर फोन ले जाने पर भी बैन कर दिया गया है। राम मंदिर में और भी कई नियम बदले गए हैं आइये विस्तार से जानते हैं।

1 जुलाई से अयोध्या राम मंदिर के कुछ नियम बदल गए हैं। ये नियम न ही सिर्फ मंदिर के पुजारियों और भक्तों के लिए बदले हैं बल्कि स्वयं रामलला के लिए भी ये नियम बदल चुके हैं। मंदिर के पुजारी अब आपको भगवा वस्त्र में नज़र नहीं आने वाले हैं। राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों के अनुसार, मंदिर के पुजारी जो रामलला के गर्भगृह में भगवा पोशाक में नज़र आ रहे थे वो अब पीले रंग के कुर्ते और पगड़ी के साथ पीली(पीतांबरी) धोती में नज़र आएंगे। इतना ही नहीं नए पुजारियों को पीली पगड़ी पहनने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

पुजारियों के वस्त्र बदले गए

पुजारियों के पोशाक की बात करें तो कुर्ते ‘चौबंदी’ होंगे जिनमें बटन नहीं होते और इसे बांधने के लिए धागों का उपयोग किया जाता है। धोती पितांबरी यानी पीले रंग की है, सूती कपड़े का एक टुकड़ा, कमर के चारों ओर बांधा जाता है और टखनों तक पैरों को ढ़कता है।

पीले रंग को सनातन धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। पीले रंग का विशेष महत्व है। शुभ कामों में पीला और भगवा रंग का इस्तेमाल होता है। ऐसे में राम मंदिर के पुजारी पीले वस्त्र में अब नज़र आने वाले हैं। इसके लिए उन्हें खास तरह का प्रशिक्षण भी दिया गया है।

अयोध्या राम मंदिर में पुजारियों की बात करें तो यहां एक मुख्य पुजारी और चार सहायक पुजारी हैं। सभी सहायक पुजारियों के साथ एक प्रशिक्षु पुजारी हैं। इन पुजारियों की टीम सुबह साढ़े 3 बजे से रात्रि 11 बजे के बीच अहनी सेवायें देते हैं। पुजारी 5 घंटे की शिफ्ट में मंदिर में अपनी सेवायें देते हैं।

मंदिर में मोबाइल फोन बैन

देश में कई धार्मिक स्थल ऐसे हैं जहां मंदिर के अंदर मोबाइल ले जाना बैन है। यह फैसला प्रशासन ने बहुत सोच समझ कर लिया है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग मंदिर में ईश्वर की भक्ति में कम और अपने फोन में भगवान की तस्वीरें निकालने में अधिक मशगूल हो जाते हैं। अभी कुछ दिनों पहले केदारनाथ में फोन पर प्रतिबंध लगाने की खबर सामने आई। अब अयोध्या राम मंदिर में भी मोबाइल फोन बैन कर दिया गया है। अब कोई भी भक्त मंदिर में फोन लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

तो अगर आप भी अयोध्या राम लला के दर्शन करने जाने का सोच रहे हैं तो इन नियमों को ध्यान में रखकर जरूर जाइयेगा। 

Pooja Bharti

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button