Govinda breaks silence on wife Sunita Ahuja's comments about his upcoming films and actress Komal Rani Swarnkar, urging her to stay within limits.
Govinda Sunita Controversy: अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने गोविंदा की आने वाली फिल्मों और उनकी एक्ट्रेस को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणियां की थीं, जिनके बाद अब अभिनेता ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। गोविंदा ने सुनीता से अपनी बातों में संयम रखने की अपील की और कहा कि शोहरत, इज्जत और दौलत मिलने का मतलब यह नहीं है कि किसी ऐसे व्यक्ति को अपमानित किया जाए जिसके पास ये चीजें नहीं हैं।
मामला तब चर्चा में आया जब गोविंदा को उनकी फिल्म की अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ दो अलग-अलग मौकों पर देखा गया। इसके बाद सुनीता आहूजा ने अभिनेता और उनकी फिल्म की अभिनेत्री को लेकर टिप्पणी की थी। अब गोविंदा ने इन बयानों के साथ-साथ सुनीता के कथित तौर पर गाली देने वाले अंदाज पर भी अपनी नाराजगी (Govinda Sunita Controversy) जाहिर की है।
‘आप थोड़ा सा हद में रहिए’
पैपराजी पेज से बातचीत के दौरान गोविंदा ने सुनीता के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘देश के सभी बड़े कलाकारों ने उन सभी लड़कियों के साथ काम किया जो यंगस्टर्स रही. आप एक भी कसर नहीं छोड़ रही हैं कि मैं लोगों के दिल से उतर जाऊं. शोहरत, इज्जत, दौलत सब मिली हुई है. ऊपर वाले ने दी है. इसका मतलब ये नहीं है कि जिसके पास नहीं है उसे आप जलील (Govinda Sunita Controversy) करें. आप थोड़ा सा हद में रहिए.’
गोविंदा के इस बयान के बाद एक बार फिर उनके और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, दोनों की निजी जिंदगी को लेकर समय-समय पर सामने आने वाले बयानों के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते की स्थिति को (Govinda Sunita Controversy) लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।
Trisha Krishnan: विजय के माता-पिता संग बैठीं तृषा कृष्णन, स्वतंत्रता दिवस समारोह का वीडियो वायरल
सुनीता के गाली देने वाले बयान पर भी भड़के गोविंदा
गोविंदा ने सुनीता आहूजा की बातचीत में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई गालियों पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। अभिनेता ने कहा, “पुन: कहूंगा कि सुनीता जी आप बहुत ज्यादा मां-बहन की गालियां देने लगी हैं. ईश्वर से आप मनाइए कि आप से लोग प्रेरित हो जाएं. तो अब आपका आइना देखेंगे. यंगस्टर्स जो हैं, आपसे उम्मीद करते हैं कि आप जो हैं जिस तरह से व्यवहार करेंगी तो कहीं आपके साथ ही लोग कहीं मां-बहन की गालियां देना शुरू कर देंगे तो बहुत लज्जित हो जाएंगे हम सब. सस्ता कर (Govinda Sunita Controversy) दिया है ये मां-बहन का नाम, आपसे ये आपेक्षित नहीं है.’
गोविंदा ने अपने बयान में यह भी कहा कि सार्वजनिक तौर पर बोलते समय शब्दों और व्यवहार को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। उनके मुताबिक, युवाओं पर भी सार्वजनिक हस्तियों के व्यवहार का असर पड़ता है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
सुनीता आहूजा ने क्या कहा था?
हाल ही में सुनीता आहूजा ने गोविंदा की आने वाली फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने अभिनेता की उम्र और फिल्म की अभिनेत्री को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा था कि कोई (Govinda Sunita Controversy) स्टैंडर्ड होना चाहिए। सुनीता ने कथित तौर पर गोविंदा के साथ नजर आ रही अभिनेत्री को लेकर भी कहा था कि कपड़े तो ढंग के पहनो। उनके इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा देखने को मिली थी।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
गोविंदा की नई फिल्मों में नजर आएंगे नए चेहरे
गोविंदा अब अभिनय के साथ-साथ प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी नई पारी शुरू करने की तैयारी में हैं। वह ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ नाम की फिल्मों के साथ बतौर प्रोड्यूसर सामने आने वाले हैं। अभिनेता के मुताबिक, इन फिल्मों में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कई नए कलाकारों को मौका दिया जाएगा। कोमल रानी स्वर्णकार भी इन्हीं नए चेहरों में शामिल हैं। अब गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच छिड़ी (Govinda Sunita Controversy) इस बयानबाजी का असर उनकी आने वाली फिल्मों पर कितना पड़ता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

