Sliderक्राइमन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

भारत सरकार ने पाकिस्तान से की आतंकी हाफिज सईद की मांग ,क्या पाकिस्तान ऐसा करेगा ?

Hafiz Saeed News Pakistan! पाकिस्तानी अखबारों में इस बात की खूब चर्चा हो रही है कि भारत सरकार ने पकिस्तान से लश्करे तैयबा के सरगना और मुंबई हमले के मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद को भारत सौपने का आग्रह किया है। भारत ने यह मांग पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय से की है। अब सवाल है कि अगर भारत सरकार ने अगर इस तरह की मांग की है तो क्या पकिस्तान ऐसा कुछ करेगा ?जाहिर है अभी पकिस्तान ऐसा कुछ शायद ही करे। अगर पाकिस्तान ऐसा करता है तो दुनिया के सामने नंगा हो जाएगा और दुनिया के कई देश उस पर कड़े प्रतिबंध भी लगा देगा। पाकिस्तान की सच्चाई तो यही है कि वह दुनिया भर में आतंक भी फैलाता है ,आतंकियों को शरण भी देता है ,पालता है और पोषण भी करता है लेकिन कभी यह कबुल नहीं करता कि उसके पास कोई आतंकी है। वह यह भी कबूल नहीं करता कि उसके देश से आतंकवाद फैलता है।


लेकिन कई रक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर पाकिस्तान को भारत के साथ सम्बन्ध रखने हैं तो उसे हाफिज सईद को भारत के हवाले कर देना चाहिए। इससे पाकिस्तान की साख भी बढ़ेगी और भारत समेत दुनिया के वे सारे देश जो हाफिज सईद पर इनाम रखे हुए हैं उसे भी शांति मिल जाएगी। बता दें कि अमेरिका भी हाफिज सईद को ढूंढ रहा है और उसके ऊपर इनाम रखे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से आतंकी हाफिज सईद के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच हलाकि इस प्रकार के किसी भी प्रत्यर्पण की औपचारिक संधि नहीं है। अगर संधि रहती तो पकिस्तान इस पर विचार भी करता लेकिन यह संधि दोनों देशों के बीच नहीं है। लेकिन जानकार मान रहे हैं कि दोनों देश एक दूसरे के पडोसी हैं और पकिस्तान ऐसा करता है तो भरता और पाकिस्तान के बीच सम्बन्ध मधुर हो सकते हैं। लेकिन फिर सवाल वही है कि क्या पाकिस्तान भारत से सम्बन्ध मधुर रखना चाहता है ? अभी तक का जो इतिहास रहा है उससे साफ़ लगता है कि पाकिस्तान हमेशा ही भारत के खिलाफ ही काम करता रहा है।

हाफिज सईद एक खूंखार आतंकी है और इस समय वह पाकिस्तान की जेल में है। ऐसा पकिस्तान ही कहता रहा है। पाकिस्तान की जेल में तो कई और बड़े आतंकी बंद हैं और पकिस्तान समय -समय पर उन आतंकियों को बाहर निकाल कर भारत के खिलाफ एक्शन भी करता रहा है। लेकिन जहां तक हाफिज सईद का सवाल है वह भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी है। वह 26 /11 हमले का गुनहगार है। इस हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे जिनमे अधिकतर विदेशी नागरिक ही थे। मारे जाने वालों में कई अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे। यही वजह है कि अमेरिका भी हाफिज को खोज रहा है और उसके ऊपर इनाम रखा हुआ है। हाफिज पर अभी एक करोड़ डॉलर का इनाम है।

Read: Latest Hafiz Saeed News !NewsWatchIndia

पकिस्तान में ही दाऊद इब्राहिम जैसा आतंकी भी रहता है और भारत उसकी तलाश भी कर रहा है। पिछले दिनों दाऊद की हत्य की खबरे सामने आयी थी लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन भारत बार -बार इस कोशिश में है कि भारत विरोधी वह तमाम आतंकी उसके कब्जे में आये। लेकिन अभी हाल में भारत ने पकिस्तान सरकार से जो आग्रह किया है उस पर पकिस्तान क्या कुछ करता है इसे देखने की बात होगी। अगर पकिस्तान हाफिज को सौंप देता है तो पाकिस्तान के साथ बहरत के सम्बन्ध भी सुधर सकते हैं लेकिन इस बात की अभी बहुत कम सम्भावना है। पकिस्तान में अभी चुनाव होने हैं ऐसे में इस बात की सम्भावना और भी कमजोर लगती है कि पाकिस्तान भारत की मांग को पूरा करेगा।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button