Firing at the time of Jaimala
लखनऊ: प्रदेश के चित्रकूट के एक गांव में आयी बारात में दो लोगों ने जमकर हर्ष फायरिंग की। दोनों युवक करीब 15 मिनट तक एक दूसरे से फायरिंग कम्पटीशन करते हुए गोलियां चलाते रहे। कम्पटीशन के चलते जल्दबाजी में गोलियां उन दोनों को भी लग गयी जिससे दोनों की मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गये।
चित्रकूट के थाना राजापुर के गांव छैवो में भैया यादव के घर जनपद इटावा के थाना रैपुरा के गांव महुलिया से बारात आयी थी। रात्रि में जयमाला के दौरान जब दुल्हन बुधिया और दूल्हे शंकर एक दूसरे को वर-वधू माला पहना रहे थे,तो बारात में शामिल रामलखन और रामकरण यादव ने बंदूकों से हर्ष फायरिंग शुरु कर दी।
और पढ़े- मनसे कार्यकर्ताओं ने मस्जिदों के सामने किया हनुमान चालीसा का पाठ, जमकर लगाये ‘जय श्रीराम’ के नारे
गांव वालों का कहना है कि शुरु में खुशी दर्शाने के लिए की गयी फायरिंग दोनों युवकों के बीच गोली चलाने की प्रतियोगिता में बदल गयी और वे ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। करीब पन्द्रह मिनट तक रामलखन और रामकरण यादव के बीच फायरिंग की प्रतियोगिता होती रही।
इसी दौरान ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग में रामलखन और रामकरण यादव सहित चार लोगों को गोली लग गयी और रामलखन और रामकरण यादव की मौत हो गयी। इससे पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। राजापुर के थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा का कहना है कि बंदूक लोड करते समय गलती से चली गोली से मौत होने की सूचना मिली थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

