Live UpdateSliderट्रेंडिंगन्यूज़पढ़ाई-लिखाईबड़ी खबरराज्य-शहरहरियाणा

HBSE 10th Result 2024: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Haryana Board 10th result released, check this way

HBSE 10th Result 2024: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, भिवानी (Haryana Board of School Education, Bhiwani) की कक्षा 10वीं की परीक्षा के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के चेयरमैन वीपी यादव (Chairman VP Yadav) ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) कर 10वीं के रिजल्ट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में रिकॉर्ड 95.22% छात्र सफल हुए हैं। हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट अब बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन छात्रों ने BSEH हरियाणा बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर घोषणा के बाद रिजल्ट देख सकते हैं। छात्रों की सुविधा के लिए यहां रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक (Direct Link of Result) भी दिया जा रहा है।

HBSE 10वीं रिजल्ट 2024 लिंक

हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आज 12 मई 2024 को रिजल्ट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 11:30 बजे शुरू हुई जिसमें रिजल्ट की घोषणा की गई। आप जल्द ही पास प्रतिशत (Pass Percentage) और अन्य विवरण (Other Details) देख सकेंगे।

हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023 में कुल 65.43 प्रतिशत छात्र सफल हुए, जो 2022 के परिणाम की तुलना में कम था। 2022 की परीक्षा में 73.18 प्रतिशत छात्र सफल हुए। हालांकि, 2022 में 30 प्रतिशत कम सिलेबस के साथ परीक्षा आयोजित की गई थी। 2021 में कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। पिछले साल, 2023 के लिए कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम 17 जून 2024 को घोषित किए गए थे।

BSEH हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट तिथि 2024:

हरियाणा बोर्ड के कई छात्रों के मन में यह सवाल होगा कि कक्षा 10 के परिणाम कब जारी होंगे, तो उनके लिए हम आपको बता दें कि हरियाणा बोर्ड 10वीं के परिणाम रविवार, 12 मई 2024 को घोषित किए जाएंगे। परिणाम सुबह 11:30 बजे के बाद किसी भी समय जारी किए जाएंगे।

2023 में ग्रामीण क्षेत्रों का परिणाम शहरी क्षेत्रों से बेहतर रहा:

पिछले साल 2023 में कक्षा 10 की परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों ने शहरी क्षेत्रों के लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। 10वीं के परिणाम 2023 में जहां ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों का पास प्रतिशत 67.35 प्रतिशत रहा, वहीं शहरी क्षेत्रों के केवल 61.28 प्रतिशत छात्र ही सफल हुए।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button