Haryana Old Age Pension: हरियाणा सरकार का बुजुर्गों को दिवाली तोहफा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी

Haryana Old Age Pension: हरियाणा में बीजेपी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने के अवसर पर राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को दीपावली का बड़ा उपहार दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में सरकार की एक साल की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 200 रुपए की बढ़ोतरी की घोषणा की।
अब राज्य के बुजुर्गों को 3000 की बजाय 3200 रुपए मासिक पेंशन मिलेगी। यह नई पेंशन हरियाणा दिवस (1 नवंबर) से लागू होगी और दिसंबर से लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर शुरू हो जाएगी।
चरणबद्ध तरीके से बढ़ी पेंशन
पूर्ववर्ती हुड्डा सरकार में बुजुर्गों को केवल 1000 रुपए मासिक पेंशन दी जाती थी। बीजेपी सरकार ने सत्ता में आने के बाद इसे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 3000 रुपए तक पहुंचाया। अब इसे और आगे बढ़ाते हुए 3200 रुपए किया गया है।
बीजेपी के पूर्व सहयोगी दुष्यंत चौटाला ने अपने कार्यकाल के दौरान पेंशन को 5100 रुपए तक बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन वह वादा पूरा नहीं हो सका। इसके उलट वर्तमान बीजेपी सरकार ने पेंशन को महंगाई सूचकांक से जोड़ते हुए समय-समय पर बढ़ाने की नीति को अपनाया है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
अफवाहों पर विराम, सरकार ने की स्थिति स्पष्ट
हाल ही में सोशल मीडिया पर पेंशन 3500 रुपए किए जाने की अफवाह तेजी से फैली थी। लेकिन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने इसका खंडन करते हुए कहा कि पेंशन में बढ़ोतरी की अधिकारिक घोषणा मुख्यमंत्री ही करेंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को मीडिया को स्पष्ट रूप से बताया कि नई सामाजिक सुरक्षा पेंशन 3200 रुपए तय की गई है।
हरियाणा की तमाम बड़ी खबरें LIVE देंखे
37 लाख से अधिक लाभार्थी होंगे लाभान्वित
हरियाणा में लगभग 37 लाख नागरिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दायरे में आते हैं। इनमें शामिल हैं –
- वृद्धावस्था पेंशन: 22 लाख 13 हजार 628 लाभार्थी
- विधवा पेंशन: 8 लाख 93 हजार 276 महिलाएं
- दिव्यांगजन: 2 लाख 11 हजार 744 लोग
- विशेष श्रेणी के बच्चे: 2 लाख 45 हजार 272 बच्चे
इन सभी वर्गों को अब बढ़ी हुई राशि का लाभ मिलेगा।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
देश में सबसे अधिक पेंशन देने वाला राज्य बना हरियाणा
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा अब पूरे देश में सबसे अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने वाला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक चुनावी घोषणा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित नीति का हिस्सा है, जिसे महंगाई सूचकांक से जोड़कर लागू किया गया है।
पेंशन में बढ़ोतरी, एक भरोसे का संदेश
हरियाणा सरकार की यह पहल न केवल बुजुर्गों के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में राज्य को अग्रणी बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। दीपावली से पहले यह फैसला लाखों परिवारों के लिए आर्थिक संबल और स्नेह का प्रतीक बना है।

