चुनावराजनीति

Haryana-UP Election 2024 Date: हरियाणा- यूपी विधानसभा चुनाव का ऐलान आज, जानें कब होंगे चुनाव

Haryana-UP Election 2024 Date: Haryana-UP assembly elections announced today, know when the elections will be held

Haryana-UP Election 2024 Date:आज यानी 16 अगस्त की दोपहर 3:30 बजे चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। जिसमें जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव और हरियाणा विधानसभा चुनाव की एक साथ घोषणा की जाएगी। इस बीच सबकी निगाहें यूपी की उन दस सीटों पर भी होंगी, जहां उपचुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो सकता है।

आज दोपहर दिल्ली में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों के बारे में जानकारी दी जाएगी। चुनाव आयोग ने हाल ही में हरियाणा और जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आयोग हरियाणा के अलावा जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव की घोषणा कर सकता है। इसके साथ ही यूपी उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां भी बढ़ गई हैं। लेकिन महाराष्ट्र चुनाव के लिए हमें थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। हरियाणा विधानसभा के लिए 2024 में होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान आज केंद्रीय चुनाव आयोग कर सकता है।

अक्टूबर के हुए थे चुनाव

27 सितंबर को चुनाव आयोग ने कहा था कि हरियाणा में 2019 में विधानसभा चुनाव होंगे। 21 अक्टूबर को मतदान के बाद 24 अक्टूबर को चुनाव परिणाम घोषित किए गए। राज्य में चुनाव की प्रक्रिया 27 अक्टूबर को पूरी हो गई थी। हरियाणा राज्य की विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 90 है। इसमें 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हैं। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 सीटों का है। 2019 विधानसभा चुनावों में बीजेपी बहुमत से दूर रह गई थी। पार्टी को 40 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस ने 31 सीटें जीती थीं। जननायक जनता पार्टी को 10 और इनेलो ने 1 सीट पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा एक सीट हरियाणा लोकहित पार्टी को जीत मिली थी। बाकी सीटें पर निर्दलीय जीते थे। 2014 में बीजेपी ने 47 सीटें जीतकर पहली बार अपने बूते पर सरकार बनाई थी।

UP की इन सीटों पर  होंगे उपचुनाव

उत्तर प्रदेश विधानसभा की दस सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें से नौ सीटें संसदीय चुनाव जीतने के बाद खाली हो गई थीं, जबकि कानपुर की सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी के दोषी करार दिए जाने के बाद खाली हुई थी। इस तरह करहल, मिल्कीपुर, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर प्रदेश की 10 सीटें हैं, जिन पर उपचुनाव होने हैं।

हरियाणा में इतनी सीट

हरियाणा में विधानसभा सीटों की कुल संख्या 90 है. इनमें से 73 सीट सामान्य हैं, जबकि 17 सीट अनुसूचित जाति वर्ग के प्रत्याशियों के लिए आरक्षित है.

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button