उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

Hathras News: समय पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस, महिला ने सड़क ही दिया बच्चे को जन्म!

Hathras News हाथरस समाचार - News Watch India

Hathras News हाथरस। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही 108 एंबुलेंस सेवा की खुली पोल उस समय खुल गयी जब फोन करने के घंटों बाद भी एम्बुलेंस नहीं पहुंची। एंबुलेंस के समय न आने से महिला ने खुली सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया, तब उस स्थान पर एंबुलेंस आयी।

यह घटना थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला की है। नगला गांव की रहने वाली एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर परिजनों ने लगातार 108 एंबुलेंस को फोन किया। परिजनों के फोन करने के बाद भी घण्टों 108 एंबुलेंस नहीं आई तो परिजन महिला को ई बैटरी रिक्शा से लेकर अस्पताल के लिए चल दिए। लेकिन कुछ दूर चलने के बाद ही महिला के प्रसव पीड़ा जोर से होने लगी। तो परिजनों ने तत्काल राहगीर महिलाओं की मदद से भीड़ सड़क पर ही प्रसूता महिला को लिटाकर उसके डिलीवरी कराई।

सड़क किनारे बच्चा पैदा कराने में लगी महिलाओं के देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। वे सब लोग स्वास्थ्य सेवाओं को कोसते नजर आए। महिला के द्वारा बच्चे को जन्म देने के करीब आधे घंटे बाद 108 एंबुलेंस पहुंची। तब नवजात शिशु व प्रसूता को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया।

Read: Hathras News Hindi हाथरस न्यूज़! News Watch India

देखने वाली बात है कि सरकार के द्वारा 108 एंबुलेंस लोगों की सुविधा के लिए चलाई गई है लेकिन हाथरस जिले में इस सुविधा का लोगों को विशेष लाभ नहीं मिल पा रहा है। अक्सर 108 एंबुलेंस कॉल करने के घंटों बाद घटनास्थल पर पहुंचती है। कई बार दुर्घटना की स्थिति में दुर्घटना स्थल पर एंबुलेंस के पहुंचने से पहले घायल की मौत भी हो चुकी है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button