Vaibhav Suryavanshi: सीनियर का एक भी नहीं सुनते वैभव, जितेश शर्मा बोले- कभी नहीं सुधरेगा आदत
Under-19 World Cup Final 175: भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे और आईपीएल के सबसे युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से ज्यादा अपने ऑफ-फील्ड व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं। टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा ने वैभव के अनुशासन को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने क्रिकेट गलियारों में हलचल मचा दी है। जितेश का मानना है कि वैभव के पास दुनिया पर राज करने वाला हुनर तो है, लेकिन मैदान के बाहर उनका रवैया किसी मंझे हुए प्रोफेशनल खिलाड़ी जैसा बिलकुल नहीं है।
साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान जितेश ने बताया कि वैभव अपनी मस्ती और अपनी शर्तों पर जीने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने मजाकिया और थोड़े गंभीर लहजे में कहा कि वैभव को समझाना आसान नहीं है, खासकर जब बात उनकी डाइट और रूटीन की हो। सीनियर खिलाड़ियों की सलाह को अनसुना करना वैभव की आदतों में शुमार हो चुका है, जो भविष्य में उनके करियर के लिए चुनौती बन सकता है।
‘रात में आइसक्रीम खाने से नहीं मानते वैभव’
जितेश शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात करते हुए उनकी एक ऐसी आदत का जिक्र किया जो एक एथलीट के लिए सही नहीं मानी जाती। जितेश ने कहा, ‘वह (वैभव) प्रोफेशनल नहीं हैं. मैं आपको यह बता सकता हूं. हर कोई उन्हें प्रोफेशनल बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह कभी प्रोफेशनल बनेंगे. हो सकता है मैदान पर बन जाएं, लेकिन मैदान के बाहर नहीं. मैं उन्हें रात में आइसक्रीम न खाने के लिए कहता हूं लेकिन कभी भी मेरी नहीं सुनते.’
मैदान पर ‘बब्बर शेर’, मैदान के बाहर ‘बेफिक्र’
महज 14 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पहली ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर को छक्का जड़कर दुनिया को अपने आगमन का संकेत दिया था। उनके नाम आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक (35 गेंद) दर्ज है। हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 175 रनों की विशाल पारी खेलकर उन्होंने भारत को चैंपियन बनाया। उनकी इसी काबिलियत पर फिदा होकर जितेश ने कहा, ‘अगर किसी एक युवा पर मिलियन डॉलर खर्च करना हुआ तो वो वैभव सूर्यवंशी होंगे. मुझे लगता है वर्ल्ड क्रिकेट में वह दबदबा बना सकते हैं. उनके पास छठा गियर है और बहुत अच्छी स्किल्स हैं।’
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
एबी डिविलियर्स ने भी की जमकर तारीफ
वैभव के खेल के मुरीद केवल भारतीय खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि एबी डिविलियर्स भी हैं। डिविलियर्स ने वैभव की मानसिकता की सराहना करते हुए कहा, ‘वह (वैभव) शानदार खिलाड़ी हैं. मैंने उन्हें अंडर-19 में देखा है. जब आपको आईपीएल और बड़ी क्रिकेट का स्वाद मिलता है और फिर भी आप उसी स्तर का प्रदर्शन करते हैं, तो यह आसान नहीं होता. उन्होंने अपने गेम प्लान पर कायम रहते हुए खेला. कुछ अलग बनने की कोशिश नहीं की. गेंदबाजों के खिलाफ घमंड नहीं दिखाया.’
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
क्या अनुशासन बनेगा करियर की बाधा?
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि वैभव जैसे युवा टैलेंट को लंबे समय तक टिकने के लिए अपनी फिटनेस और अनुशासन पर ध्यान देना होगा। जितेश शर्मा का यह खुलासा एक चेतावनी की तरह है कि मैदान पर छक्के जड़ना एक बात है, लेकिन एक लंबे करियर के लिए ‘प्रोफेशनलिज्म’ बहुत जरूरी है। अब देखना यह होगा कि यह युवा बल्लेबाज सीनियर खिलाड़ियों की सलाह मानकर अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव लाता है या नहीं।
Political News: Find Today’s Latest News on Politics, Political Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरें from India and around the World on News watch india

