फिरोजाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे का एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए पास से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर हादसे में मारे गये लोगों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया गया है कि क्रेटा कार में सवार एक परिवार गोरखपुर से अपने घर जयपुर जा रहे थे। रास्ते में फिरोजाबाद जनपद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे उनकी कार सड़क किनारे खड़ी लैंड क्रूजर से टकरा गयी। इससे लैंड क्रूजर में बैठे चार लोगों की मौत हो गयी।
यह भी पढेंः Rapists Convicted: अंतिम सांस तक जेल में ही रहेंगे चार दुष्कर्मी, चार लाख का जुर्माना भी देना होगा
इसके साथ ही सड़क किनार लैंड क्रूजर कार के पास खड़े सात लोग घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर एम्बुलेंस को बुलाकर सभी घायलों को निकट के हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां दो घायलों की हालत गंभीर बतायी गयी है
थाना नसीरपुर पुलिस मृतकों की पहचान कराने का कोशिश कर रही है। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के आधार कार स्वामी का पता लगाकर मरने वालों का पता लगाया जा रहा है। वहीं घायलों के होश में आने पर उनके परिजनों के बारे में घटना के बारे मे जानकारी देने की बात कही जा रही है।

