Sliderक्राइमट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

RG Kar Doctor Rape & Murder Case: कोलकाता मामले में कितने दोषी शामिल? 35 ट्रेनी डॉक्टरों की लिस्ट तैयार

How many accused are involved in the Kolkata case? A list of 35 trainee doctors is ready

RG Kar Doctor Rape & Murder Case: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हुए ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में सीबीआइ ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जांच एजेंसी ने 35 इंटर्न, ट्रेनी डॉक्टर और अन्य लोगों की सूची तैयार की है, जिनसे पूछताछ की जाएगी। दूसरी ओर, लड़की के माता-पिता ने उसके कुछ दोस्तों के नाम भी बताए हैं, जिन पर उन्हें शक है। इसी के बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आज हड़ताल का ऐलान किया है।

मामले की अपडेट

सीबीआई ने क्राइम सीन पर आरोपी के साथ सीन रीक्रिएट किया है। आरोपी संजय रॉय द्वारा कोलकाता पुलिस को दिए गए बयान की पुष्टि हुई है। आरोपी ने कबूल किया है कि उसने जूनियर डॉक्टर की गला घोंटकर हत्या की है। सीबीआई आरजी कर मेडिकल कॉलेज के चेस्ट डिपार्टमेंट के हेड अरुणव दत्ता चौधरी को अपने साथ ले गई है।

जूनियर डॉक्टर के परिजनों ने घटना में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने का संदेह जताया है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अस्पताल में उसके साथ काम करने वाले कुछ इंटर्न और डॉक्टरों के नाम भी बताए हैं। इसके बाद सीबीआई ने अस्पताल के करीब 30 से 35 इंटर्न, ट्रेनी डॉक्टर और अन्य लोगों की सूची तैयार की है, जिनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

दूसरी ओर आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल से घटना वाले दिन और उसके बाद क्या हुआ, इस बारे में सवाल पूछे जा रहे हैं। उनसे यह भी पूछा जा रहा है कि घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने मीडिया को जो बयान दिए, वे किस आधार पर दिए गए। जूनियर डॉक्टर के माता-पिता ने भी इसमें अस्पताल के कुछ लोगों की भूमिका बताई है, उस बारे में भी सवाल पूछे गए हैं। किसने, कब और किसके आदेश पर फोन किया, प्रिंसिपल ने खुद बात क्यों नहीं की। इन सवालों से उनका सामना कराया जा रहा है।

सीबीआई की टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि अस्पताल में कोई अवैध गतिविधि तो नहीं चल रही थी, जिसका इस घटना से संबंध हो सकता है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में यह दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला लग रहा है। सीबीआई को अब तक गैंगरेप से जुड़ा कोई सबूत नहीं मिला है।

लड़की के पिता ने कहा, मेरी बेटी उस दिन सुबह करीब 8:10 बजे ड्यूटी के लिए निकली थी। वह ओपीडी में थीं और वह आखिरी बार था जब मैंने उनसे बात की थी। करीब 11:15 बजे जब मेरी पत्नी उसे फोन कर रही थी, तो फोन बजता रहा, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। जो लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, वे मेरे बेटे-बेटियों जैसे हैं। मेरी बेटी तो चली गई, लेकिन करोड़ों बच्चे अब मेरे साथ खड़े हैं। कॉलेज में उसे कुछ दिक्कतें आईं, पूरा डिपार्टमेंट शक के दायरे में आ गया।

सीबीआई की जांच का दायरा बढ़ गया है। शुक्रवार को जांच एजेंसी ने आरजी कर अस्पताल के डॉक्टरों के बाद सुरक्षा गार्डों के बयान दर्ज किए हैं। ये वे गार्ड हैं जो घटना की रात अस्पताल में तैनात थे। गार्डों को स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी में कोलकाता सीबीआई कार्यालय लाया गया। इनमें महिला सुरक्षा गार्ड भी शामिल थीं।

घटना के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने 17 अगस्त यानी आज देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। देशभर के सभी छोटे-बड़े अस्पताल बंद रहेंगे। सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन ओपीडी समेत अन्य सेवाएं बंद रहेंगी।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button