IAS officer Rinku Singh Rahi transferred from Jalaun SDM to Orai Judicial SDM under the latest Uttar Pradesh administrative reshuffle.
IAS Rinku Singh Rahi Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने 2022 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही का तबादला कर दिया है। अब तक जालौन के उप जिलाधिकारी (SDM) के पद पर तैनात रिंकू सिंह राही को तत्काल प्रभाव से हटाकर उरई में न्यायिक एसडीएम (Judicial SDM) बनाया गया है। उनके स्थान पर उरई के न्यायिक एसडीएम राकेश कुमार सोनी को जालौन का नया SDM बनाया गया है। यह आदेश 30 जून को जारी किया गया।(IAS Rinku Singh Rahi Transfer)
Also Read: RLD की नई संसदीय टीम का ऐलान, जानिए किसे मिली कमान और कौन बना विशेष आमंत्रित सदस्य
हालिया विवाद के बाद लिया गया फैसला
रिंकू सिंह राही (IAS Rinku Singh Rahi Transfer) का तबादला ऐसे समय हुआ है, जब कुछ दिन पहले उनका एक स्थानीय बीजेपी ब्लॉक प्रमुख के साथ विवाद चर्चा में आया था। बताया गया कि 23 जून को एक कोल्ड स्टोरेज के निरीक्षण के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया।
इसी बीच तहसील के कुछ कर्मचारियों ने भी उनके व्यवहार को लेकर जिला प्रशासन को शिकायत दी थी। हालांकि, सरकार के तबादला आदेश में किसी विशेष कारण का उल्लेख नहीं किया गया है।
कौन हैं IAS रिंकू सिंह राही?
रिंकू सिंह राही (IAS Rinku Singh Rahi Transfer) उत्तर प्रदेश कैडर के 2022 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे पीसीएस अधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक सेवा में उनकी पहचान एक ईमानदार और सख्त अधिकारी के रूप में रही है। कुछ महीने पहले उन्होंने काम नहीं मिलने की बात कहते हुए तकनीकी इस्तीफा भी भेजा था। बाद में उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया और उन्हें जालौन में पोस्टिंग दी गई थी।
Also Read: यूपी प्रशासन में बड़ा फेरबदल! 29 PCS अधिकारी बने IAS, 300+ कर्मचारियों को मिला प्रमोशन का बड़ा तोहफा
100 करोड़ नहीं, 80 करोड़ से अधिक के घोटाले का किया था खुलासा
रिंकू सिंह राही (IAS Rinku Singh Rahi Transfer) पहली बार उस समय पूरे देश में चर्चा में आए थे, जब वे समाज कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उस दौरान उन्होंने छात्रवृत्ति और पेंशन योजनाओं में 80 करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले का खुलासा किया था। भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी कार्रवाई के बाद यह मामला काफी चर्चित हुआ।
घोटाले का खुलासा करने के बाद हुआ था जानलेवा हमला
घोटाले का खुलासा करने के कुछ समय बाद रिंकू सिंह राही (IAS Rinku Singh Rahi Transfer) पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने उन पर सात गोलियां चलाईं। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हुए और लंबे समय तक उनका इलाज चला। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और बाद में सिविल सेवा की परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बने।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
पहले भी कई बार रहे चर्चा में
रिंकू सिंह राही (IAS Rinku Singh Rahi Transfer) इससे पहले भी कई कारणों से सुर्खियों में रह चुके हैं। शाहजहांपुर में एसडीएम रहते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने तहसील परिसर की गंदगी की जिम्मेदारी लेते हुए सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक लगाई थी। इसके अलावा जालौन में जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग फरियादी की बात सुनने के लिए जमीन पर बैठने की भी लोगों ने काफी सराहना की थी।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
तबादले पर बनी हुई है चर्चा
रिंकू सिंह राही (IAS Rinku Singh Rahi Transfer) के तबादले को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। कुछ लोग इसे सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे हाल में हुए विवादों से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल शासन की ओर से तबादले के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।

