Ikkis Disclaimer Controversy: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ के डिस्क्लेमर पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Dharmendra Last Movie Ikkis Disclaimer Controversy: नए साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ सिर्फ अपनी स्टारकास्ट और कहानी के लिए ही चर्चा में नहीं आई, बल्कि फिल्म के अंत में दिखाई गई एक खास डिस्क्लेमर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। जहां कुछ दर्शक इसे फिल्म की सच्चाई और युद्ध की गंभीरता से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं कई लोग इसे फिल्म की रणनीति और विवादास्पद दृष्टिकोण के रूप में भी देख रहे हैं।
फिल्म का प्लॉट 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है और इसमें सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल की वीरता को दर्शाया गया है। अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा अरुण खेतरपाल का किरदार निभा रहे हैं। धर्मेंद्र उनके पिता की भूमिका में हैं, जबकि जयदीप अहलावत भी महत्वपूर्ण किरदार में हैं।
फिल्म का विवादित डिस्क्लेमर क्या कहता है?
फिल्म में जयदीप अहलावत ने पाकिस्तानी ब्रिगेडियर निसार का किरदार निभाया है। डिस्क्लेमर में लिखा गया है कि निसार जैसे पाकिस्तानी सैनिक का अच्छा व्यवहार अपवाद है, और आम तौर पर पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं है। इसके अलावा इसमें यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान की सेनाओं ने युद्ध और शांति दोनों समय भारतीय सैनिकों और नागरिकों के साथ क्रूर व्यवहार किया। डिस्क्लेमर का उद्देश्य दर्शकों को सतर्क और तैयार रहने के लिए प्रेरित करना है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
डिस्क्लेमर देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स में गर्मागर्म बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों का कहना है कि यह जोड़ फिल्म के ‘धुरंधर’ प्रभाव और संवेदनशील युद्ध विषय को ध्यान में रखते हुए किया गया था। एक यूजर ने लिखा, ‘कभी दो नावों में नहीं चलो, एक तरफ चुनो, उसी पर टिके रहो, ऐसा करने से फिल्म ज्यादा असली लगती है।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि ये आखिरी मौके पर जोड़ा गया था, ताकि फिल्म और विवादास्पद बन सके।’ इस बहस के चलते ‘इक्कीस’ न सिर्फ धर्मेंद्र के फैंस बल्कि पूरे फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच वायरल टॉपिक बन गई है।
Political News: Find Today’s Latest News on Politics, Political Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरें from India and around the World on News watch india

