हिंदुओं के सामने झुके BCCI! मुस्तफिजुर रहमान को शाहरुख खान के टीम से किया बाहर
IPL 2026 Controversy: बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा अब IPL 2026 तक पहुंच गई है। इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने से पहले ही इस लीग में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को निर्देश दिया कि उनके स्टार बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से तुरंत रिलीज किया जाए। इस फैसले के पीछे मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों का बड़ा हाथ माना जा रहा है।
देशभर में हिंदू संगठनों, राजनेताओं और पुजारियों ने मांग की थी कि जब तक बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा चल रही है, तब तक वहां के खिलाड़ी IPL जैसे मंच पर न खेलें। इसके चलते BCCI ने विवादित खिलाड़ी को बाहर करने का निर्णय लिया। इस कदम से न सिर्फ KKR बल्कि टीम के मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को भी बड़ा झटका लगा है।
IPL 2026: देवकीनंदन ठाकुर की मांग के आगे झुकी BCCI! मुस्तफिजुर रहमान IPL 2026 से बाहर
BJP नेताओं ने शाहरुख खान को कहा ‘गद्दार’
बीजेपी नेता संगीत सोम ने शाहरुख खान को ‘गद्दार’ कहा। उन्होंने सभा में कहा कि वहां हिंदुओं का कत्लेआम हो रहा, बहनों के रेप हो रहे लेकिन शाहरुख खान ने एक बांग्लादेशी खिलाड़ी को 9 करोड़ में खरीदा। जिस देश ने उन्हें पहचान दी उसके साथ वो गद्दारी कर रहे हैं। इस बयान ने देशभर में राजनीतिक बहस और सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया। कांग्रेस ने इसे नफरत फैलाने वाली राजनीति करार दिया। वहीं कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को शामिल करने पर कड़ा ऐतराज जताया।
सोशल मीडिया और जनता की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर लोगों ने दो रायें दीं। कुछ ने कहा कि शाहरुख और KKR ने भारत की भावनाओं को चोट पहुंचाई है, इसलिए ऐसे खिलाड़ियों को IPL में नहीं खेलना चाहिए। वहीं, कई लोग मानते हैं कि खेल को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए और खिलाड़ियों को उनकी क्षमता के आधार पर मौका मिलना चाहिए, न कि राष्ट्रीयता के आधार पर। कुछ लोगों का कहना है कि जो करोड़ रुपये खिलाड़ियों को मिल रहे हैं, वही धन बांग्लादेश में मारे गए हिंदू बच्चों के परिवार को दिया जाना चाहिए। ऐसा करके भावनात्मक समर्थन का संदेश दिया जा सके।
Sports News: शुभमन गिल की चोट के बाद दमदार वापसी, विजय हजारे ट्रॉफी से करेंगे ODI सीरीज की तैयारी
IPL नियमों और BCCI की मजबूरी
BCCI के नियमों के अनुसार, अगर कोई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलता है और IPL नीलामी में खरीदा गया है, तो वह खेलने के लिए पूरी तरह फिट है। यानी मुस्तफिजुर रहमान का IPL खेलना कानूनी और नियमों के अनुसार सही था। लेकिन देशभर में उनके खिलाफ बढ़ते विरोध और राजनीतिक दबाव के कारण BCCI को झुकना पड़ा। इस विवाद ने शाहरुख खान और कोलकाता नाइट राइडर्स तक को घेर लिया। कई बीजेपी नेता लगातार इस मुद्दे पर हमला कर रहे थे, जिससे बोर्ड को राहत के तौर पर निर्णय लेना पड़ा।
Also Read: दुनियाभर में 2026 का भव्य स्वागत, भारत से लेकर जापान और ऑस्ट्रेलिया तक जश्न की गूंज
IPL का अनुभवी खिलाड़ी हैं मुस्तफिजुर रहमान
मुस्तफिजुर रहमान IPL के पुराने और अनुभवी खिलाड़ी हैं। 2016 से IPL में खेलते हुए उन्होंने कई टीमों के लिए गेंदबाजी की है। वे चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रह चुके हैं। पिछले सीजन में चोट की वजह से उन्होंने सिर्फ तीन मैच खेले थे, बावजूद इसके उनका IPL रिकॉर्ड शानदार रहा। उनका KKR से बाहर होना फ्रेंचाइजी के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि उनकी गेंदबाजी टीम के प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाती थी।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
IPL बना राजनीति और भावना का मैदान
इस पूरे मामले ने IPL को सिर्फ खेल की जगह राजनीति, भावना और नैतिकता का मैदान बना दिया है। सवाल उठता है कि क्या खेल भावना के नाम पर ऐसे कदम सही हैं, या भावनाओं और संवेदनाओं का ख्याल रखना जरूरी है? देश और दर्शक अब यही जानने के लिए उत्सुक हैं कि खेल और राजनीति के बीच संतुलन कैसे बना रहेगा।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
Political News: Find Today’s Latest News on Politics, Political Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरें from India and around the World on News watch india

