Imran Hashmi Diet Plan: इमरान हाशमी का डाइट सीक्रेट फ्रिज में स्टोर करते हैं 7 दिन का खाना
Imran Hashmi Diet Plan: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी अक्सर अपनी फिटनेस और डाइट को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि वह पूरा हफ्ते का खाना एक साथ बनवाकर फ्रिज में स्टोर कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि शूटिंग शेड्यूल के दौरान समय की कमी की वजह से यह तरीका अपनाना उनकी मजबूरी बन गया। लेकिन क्या वाकई हफ्तेभर का खाना फ्रिज में रखना सेहत के लिए सही है? आइए जानते हैं विशेषज्ञों की राय।
क्या कहती है एक्सपर्ट राय?
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, ताजा खाना हमेशा हेल्दी माना जाता है, क्योंकि इसमें पोषण तत्व बरकरार रहते हैं। लंबे समय तक खाना स्टोर करने से विटामिन्स और मिनरल्स की मात्रा कम हो जाती है। खासकर पकी हुई सब्जियां और दालें 24-48 घंटे से ज्यादा फ्रिज में रखने पर उनका स्वाद और पौष्टिकता घट जाती है।
Pitru Paksha 2025: पितरों के श्राद्ध का सही तरीका और समय, जानें सभी नियम
फूड सेफ्टी के लिए क्या करें?
अगर आपको भी समय की कमी के कारण पहले से खाना बनाकर रखना पड़ता है, तो इन बातों का ध्यान रखें:
- एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें ताकि बैक्टीरिया न पनपें।
- फ्रिज का तापमान 4°C से नीचे रखें।
- दूध, मीट और सीफूड को ज्यादा देर न रखें, ये जल्दी खराब होते हैं।
- खाना बार-बार फ्रिज से निकालकर गर्म न करें, इससे बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
इमरान हाशमी का तरीका कितना सही?
एक्टर के मुताबिक, वे अपने डाइट प्लान के हिसाब से लो-कैलोरी और हाई-प्रोटीन फूड तैयार करवाते हैं। हालांकि, पोषण विशेषज्ञ मानते हैं कि 2-3 दिन से ज्यादा स्टोर किया गया खाना सेहत के लिए सही नहीं है। समय बचाने के लिए हफ्तेभर का खाना एक साथ बनवाना एक विकल्प हो सकता है, लेकिन ताजा खाना हमेशा ज्यादा सेहतमंद है। कोशिश करें कि एक बार में 2-3 दिन से ज्यादा का खाना फ्रिज में न रखें।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

